Tuesday, July 21

Delhi (National Capital Territory)

बेल्जियम से डिपोर्ट की गई केरल की नर्स के खिलाफ पासपोर्ट जालसाजी का मामला खारिज, कोर्ट ने दी बड़ी राहत
Delhi (National Capital Territory), State

बेल्जियम से डिपोर्ट की गई केरल की नर्स के खिलाफ पासपोर्ट जालसाजी का मामला खारिज, कोर्ट ने दी बड़ी राहत

नई दिल्ली: करीब एक दशक पुराने मामले में केरल की नर्स लीना मारिया सूसाई को अदालत ने धोखाधड़ी और पासपोर्ट जालसाजी के आरोपों से बरी कर दिया। यह मामला 2015 में बेल्जियम से उसके डिपोर्ट होने से जुड़ा था। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष पर्याप्त सबूत पेश करने में विफल रहा और मामले में कई जांच खामियां पाई गईं। कोर्ट ने सुनाया फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रणव जोशी ने कहा कि पूरे मामले में आरोपी नर्स के खिलाफ आगे बढ़ने के लिए कोई ठोस आधार नहीं है। इसलिए उन्हें धोखाधड़ी, जालसाजी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत लगाए गए सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया। अदालत ने नोट किया कि जांच में कस्टडी की उचित श्रृंखला का अभाव, मूल दस्तावेजों की अनुपस्थिति और अभियोजन पक्ष की ओर से जानकारी छिपाने जैसी कमियां थीं। क्या था पूरा मामला दिसंबर 2015 में लीना मारिया सूसाई नई दिल्ली से ब्रुसेल्स गई थीं। अगले दिन बेल्जियम के अध...
12 साल के सौतेले बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार, पिता ने अपने ही बच्चे को क्यों उतारा मौत के घाट?
Delhi (National Capital Territory), State

12 साल के सौतेले बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार, पिता ने अपने ही बच्चे को क्यों उतारा मौत के घाट?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही 12 साल के सौतेले बेटे अल्तमश की हत्या कर दी। आरोपी पिता 36 वर्षीय वाजिद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में वाजिद ने बताया कि उसके और उसकी दूसरी पत्नी के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। इसी नाराज़गी के चलते उसने अल्तमश को झाड़ियों में ले जाकर नुकीले हथियार से मार डाला। फिलहाल पुलिस उससे और पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मृतक का अस्पताल में निधन नॉर्थ ईस्ट जिला के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 9:50 बजे शास्त्री पार्क पुलिस को एक लड़के की हत्या की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल, शास्त्री पार्क चौक लूप, पर पहुंची। वहां अल्तमश बेहोश पड़ा मिला। उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित ...
यमुना में फिर तैरेंगी देसी मछलियां, NGT ने CPCB को दिए निर्देश
Delhi (National Capital Territory), State

यमुना में फिर तैरेंगी देसी मछलियां, NGT ने CPCB को दिए निर्देश

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की यमुना नदी में देसी मछलियों की संख्या बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रदूषण और अन्य कारणों से यमुना में देशी मछलियों की संख्या कम हो गई है, खासकर दिल्ली से मथुरा के बीच का हिस्सा सबसे अधिक प्रभावित है। NGT की प्रिंसिपल बेंच के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और एक्सपर्ट मेंबर डॉ. ए. सेनथिल वेल ने कहा कि नदी में देसी मछलियों की संख्या बढ़ाने और विदेशी प्रजातियों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्यवाही की जाए। ICAR-CIFRI द्वारा 2020-2024 के दौरान यमुना में किए गए सर्वे में कुल 126 मछली प्रजातियां पाई गईं। रिपोर्ट में देशी मछलियों जैसे कटला, रोहू, महासीर और ईल की संख्या लगातार घटती दिखी, जबकि कॉमन कार्प, नाइल टिलापिया और थाई मंगुर जैसी विदेशी प्रजातियों की संख्या ब...
AI की सलाह पर HIV से बचाव की दवाएं लेना पड़ा भारी, 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Delhi (National Capital Territory), State

AI की सलाह पर HIV से बचाव की दवाएं लेना पड़ा भारी, 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक चौंकाने वाला मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सामने आया है। यहां 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैट प्लेटफॉर्म से मिली सलाह के आधार पर HIV से बचाव की पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PEP) दवाएं ले लीं, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज को स्टीवंस-जॉनसन सिंड्रोम हो गया है, जो एक दुर्लभ लेकिन जानलेवा ड्रग रिएक्शन माना जाता है। यह स्थिति त्वचा और शरीर की म्यूकोसल लेयर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है और इसके इलाज के लिए गहन चिकित्सा की आवश्यकता होती है। AI की सलाह पर खरीदी गईं हाई-रिस्क दवाएं जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने बिना किसी मेडिकल जांच या डॉक्टर की परामर्श के स्थानीय केमिस्ट से HIV पोस्ट-एक्सपोजर दवाओं का पूरा 28 दिन का कोर्स खरीद लिय...
दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग का खौफनाक सच बाहर से लाए गए नाबालिगों से कराई जा रही मजदूरी, रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे 2023 से 2026 के बीच 6,700 से ज्यादा बच्चे दिल्ली में तस्करी के शिकार
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग का खौफनाक सच बाहर से लाए गए नाबालिगों से कराई जा रही मजदूरी, रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे 2023 से 2026 के बीच 6,700 से ज्यादा बच्चे दिल्ली में तस्करी के शिकार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिकिंग का एक भयावह चेहरा सामने आया है। बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (JRC) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से लापता होने वाले बच्चे भले ही कम संख्या में मानव तस्करी का शिकार होते हों, लेकिन बाहरी राज्यों से हर साल हजारों नाबालिगों को राजधानी लाकर उनसे मजदूरी कराई जाती है। बाहरी राज्यों से लाए जाते हैं बच्चे JRC के राष्ट्रीय संयोजक रवि कांत के अनुसार, 1 अप्रैल 2023 से 29 जनवरी 2026 के बीच दिल्ली में मानव तस्करी के शिकार 6,759 नाबालिगों को मुक्त कराया गया। इनमें 2,134 लड़कियां और 3,281 लड़के शामिल हैं। इस दौरान दिल्ली में 2,407 चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामले दर्ज किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, ये बच्चे मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से लाए गए थे और उन्हें मजदूरी, घरेलू काम और अन्य शो...
पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाले डॉक्टर को कोर्ट का संरक्षण कड़कड़डूमा अदालत ने डीसीपी ईस्ट को दिए सुरक्षा के निर्देश, शिकायत वापस लेने का दबाव
Delhi (National Capital Territory), State

पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाले डॉक्टर को कोर्ट का संरक्षण कड़कड़डूमा अदालत ने डीसीपी ईस्ट को दिए सुरक्षा के निर्देश, शिकायत वापस लेने का दबाव

नई दिल्ली। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाने वाले डॉक्टर को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि शिकायतकर्ता को डराया-धमकाया जा रहा है तो यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया में सीधा हस्तक्षेप भी माना जाएगा। यह आदेश ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सतेंद्र पाल सिंह ने डॉ. जुनैद अकरम की याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया। शिकायतकर्ता ने अदालत को बताया कि उसे लगातार अज्ञात नंबर से फोन कॉल आ रहे हैं, जिनमें पुलिस के खिलाफ दर्ज कराई गई रिश्वतखोरी की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत वापस लेने के लिए दी जा रही धमकियां अदालत के समक्ष प्रस्तुत अर्जी में कहा गया कि कॉल करने वाला व्यक्ति डॉक्टर को या तो शिकायत वापस लेने या फिर डीसीपी ईस्ट के समक्ष लिखित अंडरटेकिंग देने के लिए ...
दिल्ली सरकार ने एमसीडी को दिया 500 करोड़ का फंड, सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने का बड़ा कदम
Delhi (National Capital Territory), Politics, State

दिल्ली सरकार ने एमसीडी को दिया 500 करोड़ का फंड, सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने का बड़ा कदम

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी को 500 करोड़ रुपये की एकमुश्त सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इस धनराशि का उपयोग सड़कों की सफाई, कूड़े के बेहतर प्रबंधन, छोटे-मोटे मरम्मत कार्य और धूल से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए किया जाएगा। नियमित सहायता भी जारी रहेगी मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार भविष्य में भी एमसीडी को हर साल 300 करोड़ रुपये की नियमित सहायता प्रदान करेगी, ताकि सफाई व्यवस्था स्थायी रूप से मजबूत रहे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में एमसीडी मेयर को 500 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश की कॉपी सौंप दी गई। बैठक में कौन-कौन थे मौजूद बैठक में दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर राजा इकबाल सिंह, एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन प्रवेश वाही, दिल्ली ...
दिल्ली में आज और कल बारिश का अलर्ट, कोहरे की मोटी परत छाए रहने का अनुमान
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में आज और कल बारिश का अलर्ट, कोहरे की मोटी परत छाए रहने का अनुमान

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी और 1 फरवरी को सुबह से मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है। इन दोनों दिनों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। 31 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 83 से 100 प्रतिशत तक था। 31 जनवरी को सुबह मध्यम से घना कोहरा रहेगा, जबकि शाम के समय तेज हवा, आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 1 फरवरी का पूर्वानुमान रविवार को भी सुबह मध्यम से घना कोहरा रहने का अनुमान है। शाम के समय आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने की संभा...
दिल्ली में 153 अवैध बोरवेल का नहीं चल पा रहा पता, प्रशासन के सामने खड़ी मुश्किल
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में 153 अवैध बोरवेल का नहीं चल पा रहा पता, प्रशासन के सामने खड़ी मुश्किल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भूजल के अवैध दोहन के खिलाफ चल रहे अभियान में प्रशासन को एक नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में 153 अवैध बोरवेल ऐसे हैं, जिनका पता प्रशासन नहीं लगा पा रहा है। रिकॉर्ड में इनके पते, नाम और मोबाइल नंबर गलत दर्ज होने के कारण इन्हें सील करना मुश्किल हो गया है। यह जानकारी सेंट्रल ग्राउंड वॉटर अथॉरिटी (CGWA) ने हाल ही में नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में पेश की गई रिपोर्ट में दी है। राजधानी में हुई थी 20 हजार से ज्यादा बोरवेल की पहचान रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड ने कुल 20,297 अवैध बोरवेल की पहचान की थी। इनमें से 15,962 बोरवेल संबंधित जिला अधिकारियों द्वारा सील किए जा चुके हैं, जबकि 3,875 बोरवेल को मालिकों ने स्वयं बंद कर दिया है। लेकिन गलत पते और जानकारी के कारण 153 बोरवेल का पता नहीं चल सका। कोर्ट और प्रशासन का स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया है कि ...
दिल्ली सरकार की लेट पेमेंट सरचार्ज स्कीम का सिर्फ 22% उपभोक्ताओं को मिला लाभ
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली सरकार की लेट पेमेंट सरचार्ज स्कीम का सिर्फ 22% उपभोक्ताओं को मिला लाभ

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की ओर से बकाया पानी बिलों के निपटारे के लिए शुरू की गई लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) स्कीम सरकारी तंत्र की खामियों की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सितंबर 2025 में घोषित इस योजना का लाभ चार महीने बाद भी केवल 22.54% उपभोक्ताओं को ही मिल सका है। सिस्टम अपडेट न होने और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण सरकार ने मजबूरी में स्कीम की अवधि बढ़ा दी है। योजना और बकाया का आंकड़ा जल बोर्ड के कुल 29 लाख उपभोक्ताओं में से करीब 14.68 लाख उपभोक्ताओं का कई सालों से बिल बकाया है। इन पर कुल 16,068 करोड़ रुपये की देनदारी थी, जिसमें मूल राशि 5,057 करोड़ और ब्याज/एरियर 11,011 करोड़ रुपये शामिल हैं। उपभोक्ताओं की मुख्य शिकायत गलत और औसत बिलिंग को लेकर थी। राहत देने के लिए जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एरियर पर 100% छूट की घोषणा की थी। बोर्ड को उम्मीद थी कि...