कतरास ज्वेलरी डकैती का खुलासा: निक्कर गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार, 22 किलो चांदी और 400 ग्राम सोना बरामद
धनबाद: कतरास बाजार स्थित खेतान टावर कॉम्प्लेक्स में सोमवार देर रात हुई सनसनीखेज ज्वेलरी डकैती का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से लगभग 22 किलोग्राम चांदी, 400 ग्राम सोने के गहने और लूट का अन्य सामान बरामद हुआ।
घटना का खुलासा:
धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अपराधियों ने गार्ड को बंधक बनाकर ज्वेलरी दुकान से भारी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण लूट लिए। इसके बाद बदमाश दूसरी चोरी की नीयत से जोगता थाना क्षेत्र के एक घर में घुसे, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के कारण तीन अपराधी मौके पर पकड़े गए और चौथे की जानकारी पूछताछ के दौरान सामने आई, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामद सामान:
लूट के सामानों में सोने-चांदी के गहनों के अलावा चार कम्बल, एक गुलेल, दो टॉर्च, एक पेचकस और लोहे का सबल शामिल ह...










