कातिल पत्नी का ‘खूनी’ इश्क: प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या, शव जंगल में फेंका
गुमला: झारखंड के गुमला जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अवैध प्रेम संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिसई थाना क्षेत्र के मुकुंदा गांव अंतर्गत सोंगरा पहाड़ कोना जंगल से 36 वर्षीय बुधराम तिर्की का शव बरामद किया गया। बुधराम गुमला के एक टेक्सटाइल स्टोर में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश
पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड की साजिश मृतक की पत्नी रांथी देवी और उसके प्रेमी सीताराम उरांव ने मिलकर रची। मृतक के भाई सुरेश तिर्की ने बताया कि 2 जनवरी को बुधराम अपने बेटे और पत्नी के साथ ओझा-भगत (तांत्रिक) के पास जाने के बहाने घर से निकले, जबकि शाम को रांथी देवी अपने बेटे के साथ अकेली घर लौट आई।
...










