आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष: बूथ स्तर से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर
रांची। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और पार्टी के प्रभारी जुएल ओराम ने बुधवार को उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की। आदित्य साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का स्थान लिया।
बूथ कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक का लंबा सफर
आदित्य साहू ने वर्ष 1980 में रांची जिले के ओरमांझी के कुचू गांव में बूथ कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। 46 वर्षों के राजनीतिक अनुभव में उन्होंने धैर्य, संघर्ष, समर्पण और अनुशासन के साथ धीरे-धीरे प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक का सफर तय किया।
राज्यसभा सांसद और कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं साहू
आदित्य साहू को जुलाई 2022 में झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया गया। इससे पहले वे प्रदेश भाजपा के कार्यकारी ...










