खरगोन में अनोखी चोरी: दुकान में घुसा चोर पहले गल्ले में नोट गिनता रहा, फिर मोबाइल चार्ज कर आराम से ले गया 70 हजार रुपये
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से चोरी की एक अजीबो-गरीब और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। बड़वाह नगर के नर्मदा रोड स्थित मां नर्मदा बिल्डिंग मटेरियल एंड हार्डवेयर दुकान में चोरी करने घुसा चोर इतनी बेफिक्री से अंदर घूमता रहा, मानो वह दुकान का ही मालिक हो। सबसे हैरानी की बात यह रही कि चोर ने चोरी करने से पहले न सिर्फ गल्ले में रखी नकदी को आराम से निकाला, बल्कि वहीं बैठकर एक-एक नोट गिनकर रकम का हिसाब भी लगाया और इसके बाद अपना मोबाइल फोन दुकान में ही चार्जिंग पर लगा दिया।
चोर की पूरी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
ताला तोड़कर घुसा, 60 से 70 हजार रुपये पर किया हाथ साफ
घटना बीती रात की बताई जा रही है। चोर ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और काउंटर के ड्रॉज में रखी करीब 60 से 70 हजार रुपये की नकद राशि चोरी कर ली। सी...










