शहडोल में सीएम मोहन यादव के काफिले के पास पहुंचे कांग्रेसी, कलेक्टर ने लाठी भांजकर खदेड़ा
शहडोल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के एक दिवसीय शहडोल दौरे के दौरान उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे लेकर मुख्यमंत्री के काफिले के बेहद करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर उतरकर नारेबाजी शुरू कर दी और काफिले को रोकने की कोशिश की।
घटना गोपालपुर तिराहे के पास हुई, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अचानक काफिले के सामने आकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर के लिए प्रशासन और पुलिस व्यवस्था में अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, बड़ी प्रशासनिक चूक
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन को सतर्क रहना था। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता बिना रोक-टोक के काफिले के पास तक पहुंच गए, जिससे प्रशासन की बड़ी चूक सामने आई है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने प्रदर्शन की सूचना पहले ही प्रशासन क...










