कानपुर में होटल में भीषण आग, धुएं से घिरी तीसरी-चौथी मंजिल पर फंसे 10 लोग – दमकल ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
कानपुर। शहर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित काहूकोठी में मंगलवार देर रात एक होटल में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। आग पहली मंजिल के स्टोर रूम से भड़की और देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों में घना धुआं फैल गया। तीसरी और चौथी मंजिल पर ठहरे 10 लोग धुएं के गुबार के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, होटल में मचा हड़कंप
सूत्रों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी जिसने तेजी से फैलकर दूसरी मंजिल तक लपटें पहुंचा दीं। तीसरी मंजिल पर 20 और चौथी मंजिल पर दो परिवार रह रहे थे। चारों तरफ धुआं भर जाने से लोग घबरा गए। कुछ लोगों ने खिड़की से कूदने की भी कोशिश की, लेकिन होटल कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया।
दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घने धुएं और संकरी गली के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किल...










