मेरठ में अवैध पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़, SWAT टीम ने दो गिरफ्तार
मेरठ: ग्राम पंचायत चुनाव से पहले अवैध हथियारों की सप्लाई की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। ताज गार्डन इलाके में किराए के एक गोदाम में चल रही पिस्टल फैक्ट्री पर एसपी सिटी की SWAT टीम और लोहिया नगर थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। इस कार्रवाई में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में अधबने और तैयार हथियार बरामद किए गए।
एसएसपी/डीआईजी डॉ. विपिन ताडा ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने गोदाम में छापा मारा। मौके पर आमिर पुत्र नूर इलाही, निवासी नूर वाली गली, थाना लिसाड़ी गेट को हथियार बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने 32 बोर की 5 पिस्टल, 2 तैयार मैगजीन, 99 अधबनी मैगजीन, हथियार बनाने के उपकरण और 6,500 रुपये नकद बरामद किए।
दूसरे आरोपी रिहान पुत्र सागर, निवासी डी-ब्लॉक समर कॉलोनी, थाना लिसाड़ी गेट को खरखौदा पुलिस ने गिर...










