Wednesday, July 22

Uttar Pradesh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में करेंगी रामयंत्र की स्थापना, परकोटा में होगा ध्वजारोहण
State, Uttar Pradesh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में करेंगी रामयंत्र की स्थापना, परकोटा में होगा ध्वजारोहण

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक और ऐतिहासिक क्षण जुड़ने जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 19 मार्च को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर के दूसरे तल स्थित गर्भगृह में राम यंत्र की वैदिक विधि से पूजा-अर्चना कर स्थापना करेंगी। इसके साथ ही वे मंदिर के परकोटे में ध्वजारोहण भी करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंदिर परिसर में परकोटे के भीतर बने म्यूरल (भित्ति चित्रों) की साफ-सफाई और फिनिशिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम से पहले सभी कार्य समय पर पूर्ण हो सकें। ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि 19 मार्च को होने वाले उत्सव के लिए निमंत्रण सूची दो दिनों के भीतर अंतिम रूप ले लेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मंदिर निर्माण से जुड़ी कंपनियों के कर्मचारी, विभिन्न वर्ग...
अयोध्या के लिए निकली 60 फुट लंबी विशाल त्रिशूल यात्रा, 50 श्रद्धालुओं का दल कर रहा साथ
State, Uttar Pradesh

अयोध्या के लिए निकली 60 फुट लंबी विशाल त्रिशूल यात्रा, 50 श्रद्धालुओं का दल कर रहा साथ

अयोध्या। सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक भव्य त्रिशूल यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी है। यह यात्रा देशभर के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों से गुजरते हुए 10 फरवरी को अयोध्या जिले के चौरे बाजार में प्रवेश करेगी। यात्रा के संरक्षक दिग्विजय सिंह और अमित योगी ने बताया कि यह यात्रा जबलपुर, काशी, प्रयागराज सहित कुल 10 पड़ावों से होकर अयोध्या पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को मजबूत करना और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को आगे बढ़ाना है। बताया गया कि यात्रा के साथ ले जाया जा रहा त्रिशूल स्टील धातु से निर्मित है, जिसकी लंबाई करीब 60 फुट है। इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा त्रिशूल बताया जा रहा है। इस त्रिशूल को लेकर यात्रा 24 घंटे लगातार चल रही है और इसके साथ करीब 50 श्रद्धालुओं का दल पैदल व वाहन से आगे बढ़ रहा है।...
मुरादाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, नहर में डुबोकर दी दर्दनाक मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
Crime, State, Uttar Pradesh

मुरादाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, नहर में डुबोकर दी दर्दनाक मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद। जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे नहर में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, भोजपुर थाना क्षेत्र के गोधी गांव निवासी अख्तर अली (43) की शादी करीब 19 वर्ष पहले शबीना से हुई थी। अख्तर गांव में चाय की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। दंपती के एक बेटी और पांच बेटे हैं। परिजनों के मुताबिक, शबीना के गांव के ही युवक अल्ताफ (35) से कथित तौर पर अवैध संबंध थे, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी तनाव के बीच अख्तर अली 27 जनवरी को घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बा...
देवरिया में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: एक घर में दर्ज हुए बाहरी नाम, डीएम ने जांच के दिए आदेश
Politics, State, Uttar Pradesh

देवरिया में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: एक घर में दर्ज हुए बाहरी नाम, डीएम ने जांच के दिए आदेश

देवरिया, 3 फरवरी। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के दौरान कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शहर के एक मकान में ऐसे लोगों के नाम दर्ज होने का आरोप है, जिनका उस पते से कोई संबंध नहीं है। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार, देवरिया शहर के वार्ड नंबर 32, अबूबकर नगर मोहल्ले में रहने वाले अंजुम रहमान ने आरोप लगाया है कि उनके मकान संख्या 501 में मतदाता सूची के हालिया पुनरीक्षण के बाद सात नए नाम जोड़ दिए गए हैं। उनका कहना है कि सूची में दर्ज किए गए ये नाम ऐसे व्यक्तियों के हैं, जिनका उनके घर से कोई वास्ता नहीं है। अंजुम रहमान के मुताबिक, पुनरीक्षण से पहले उनके मकान पर पांच मतदाताओं के नाम दर्ज थे। लेकिन नई सूची जारी होने के बाद मकान संख्या में बदलाव दिखाते हुए 501 की जगह 501/2 कर दिया गया और अतिरिक्त नाम जोड़ दिए गए...
गाजियाबाद: चार मंजिला मकान की छत पर किशोरी, जान देने की कोशिश, फायरकर्मियों ने बचाई जिंदगी
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद: चार मंजिला मकान की छत पर किशोरी, जान देने की कोशिश, फायरकर्मियों ने बचाई जिंदगी

गाजियाबाद: खोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। 16 वर्षीय किशोरी ने लाल मंदिर के पास चार मंजिला मकान की छत पर चढ़कर कूदने की धमकी दी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर तुरंत फायर सर्विस की टीम और डिजास्टर वैन पहुंची। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि सुबह करीब चार बजे 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि किशोरी घर की चौथी मंजिल पर पानी की टंकी पर बैठी है और किसी को पास आता देख जान देने की धमकी दे रही है। जैसे ही फायरकर्मी पहुंचे, उन्होंने देखा कि किशोरी कई बार कूदने का प्रयास कर रही थी। नीचे खड़े लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी हुई थी। हालातों को भांपते हुए फायरमैन विनय यादव, आयुष्मान और विकास ने पड़ोसियों की छत से किशोरी तक पहुँचकर सूझबूझ और धैर्य के साथ उसे नीचे उतारा। किशोरी को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के हवाले कर दि...
गोरखपुर में एकतरफा प्यार में युवक ने जहर खाकर दी जान, घटना से मोहल्ला सदमे में
State, Uttar Pradesh

गोरखपुर में एकतरफा प्यार में युवक ने जहर खाकर दी जान, घटना से मोहल्ला सदमे में

गोरखपुर, 3 फरवरी 2026: गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक हैरतअंगेज घटना हुई, जब 25 वर्षीय युवक ने मोहल्ले में खड़े होकर वीडियो बनाया और फिर जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कार्तिक उर्फ अभिषेक यादव (25) के रूप में हुई है। वह बलिया जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र का निवासी था और गोरखपुर में किराए के मकान में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। घटना के संबंध में बताया गया कि युवक सुभाष नगर में रहने वाली कक्षा नौवीं की छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था। वह अक्सर उसे रास्ते में रोककर बातचीत करने का प्रयास करता और न करने पर छात्रा और उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी देता था। इस पर छात्रा के परिजनों ने तिवारीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 3 नवंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार किया था...
बाराबंकी में NIA-ATS-STF की संयुक्त कार्रवाई: संदिग्ध युवक हिरासत में, एक घंटे तक चला गहन सर्च ऑपरेशन
State, Uttar Pradesh

बाराबंकी में NIA-ATS-STF की संयुक्त कार्रवाई: संदिग्ध युवक हिरासत में, एक घंटे तक चला गहन सर्च ऑपरेशन

बाराबंकी, 3 फरवरी: बाराबंकी जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने मंगलवार सुबह संयुक्त कार्रवाई करते हुए रामलखन नामक युवक को संदिग्ध आरोपों में हिरासत में लिया। इस दौरान NIA, ATS और STF की टीमों ने युवक के गांव में उसके घर पर अत्याधुनिक मशीनों से करीब एक घंटे तक गहन जांच-पड़ताल की। हालांकि जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, रामलखन शहर के हिंद अस्पताल में अपनी मां का इलाज करा रहा था। एजेंसियों ने पहले अस्पताल में उसकी पूछताछ की और फिर उसे गांव स्थित घर लेकर गए। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के खोर एत्महादपुर गांव में करीब एक घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन में तीन गाड़ियों की टीम मौजूद थी। इस कार्रवाई के दौरान जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात था। स्थानीय पुलिस के अधिकारियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताए जा रहे थे, जिससे ...
उत्तर प्रदेश का मौसम: 4 फरवरी का पूर्वानुमान – बारिश के साथ ठंडी हवाओं का असर, दिन में धूप भी निकलेगी
State, Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश का मौसम: 4 फरवरी का पूर्वानुमान – बारिश के साथ ठंडी हवाओं का असर, दिन में धूप भी निकलेगी

लखनऊ, 3 फरवरी: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को मौसम में हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ दिन में धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार सुबह से ही लखनऊ, प्रयागराज और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही देखी गई। वाराणसी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। तेज पछुआ हवा के साथ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण मध्य और पूर्वी यूपी में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। कोहरे का असर:पश्चिमी विक्षोभ के चलते लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। ताजमहल की सुबह की सैर को भी घना कोहरा प्रभावित करता दिखा। मुरादाबाद, बुलंदशहर, बरेली और कानपुर में भी घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी स...
उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस: कुलदीप सिंह सेंगर की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट में होगी रोजाना सुनवाई
State, Uttar Pradesh

उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस: कुलदीप सिंह सेंगर की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट में होगी रोजाना सुनवाई

उन्नाव/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड के आरोपी और पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट ने अब दैनिक सुनवाई का निर्णय लिया है। उन्नाव कस्टोडियल मौत मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की 10 साल की सजा और दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के क्रम में कोर्ट ने इसे रोजाना सुनवाई के लिए लिस्ट किया है। सुनवाई की अगली तारीख 11 फरवरी तय की गई है। सेंगर ने इस मामले में सजा निलंबन की मांग पहले भी की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। मामला उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत से जुड़ा है। दिसंबर 2025 में हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा काट रहे सेंगर को बेल दी थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस बेल आदेश पर रोक लगा दी थी। ट्रायल कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास और 10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। उनके भाई अत...
कानपुर में महिला की संदिग्ध मौत: फ्लैट में मिला शव, पति फरार
State, Uttar Pradesh

कानपुर में महिला की संदिग्ध मौत: फ्लैट में मिला शव, पति फरार

कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोमवार देर शाम फ्लैट में 26 वर्षीय दीपिका सैनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस के अनुसार महिला के पति शिवम दुबे उर्फ शोएब घटना के बाद से फरार हैं। परिवार और पृष्ठभूमिदीपिका की पहली शादी हरदोई निवासी ट्रक चालक खालिद से हुई थी, जिनसे उसके दो बेटे हैं—रूद्र (6) और अनिरुद्ध (3)। एक साल पहले सड़क हादसे में खालिद की मौत हो गई थी। इसके बाद दीपिका का मोहल्ले के ही शोएब दुबे से प्रेम संबंध बना और 25 अक्टूबर, 2025 को दोनों की शादी हुई। शादी के बाद दोनों पनकी के इंक्लेव अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में रहने लगे। संदिग्ध परिस्थिति और सुरागदीपिका के भाई आयूष ने बताया कि सोमवार देर शाम शोएब ने फोन पर रोते हुए बातचीत की, लेकिन बीच में फोन काट दिया। घर पहुंचने पर दीपिका का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का...