नोएडा: बैंक मैनेजर बनकर ठगी, खाते से कटे 10 लाख रुपये
नोएडा में एक युवक के बैंक खाते से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
छपरौला गांव निवासी सुंदर सिंह का कहना है कि उनका एचडीएफसी बैंक छपरौला शाखा में खाता है। उन्होंने मोतीलाल ओसवाल होम फाइनेंस लिमिटेड से 10 लाख 8 हजार रुपये का होम लोन लिया था। पिछले साल 13 मई को यह राशि उनके बैंक खाते में जमा हुई।
इसके अगले दिन, एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को बैंक मैनेजर मनीष चौहान का सहायक मैनेजर बताकर उनसे कुछ बैंकिंग जानकारी मांगी। इसके बाद 18 मई को उनके खाते से नौ लाख रुपये गायब हो गए।
सुंदर सिंह ने उसी दिन साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। 29 मई को उनके खाते में कटी हुई राशि वापस आ गई, लेकिन 11 जून को वही रकम पुनः किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर हो गई।
पीड़ित का ...










