लखनऊ: थार से लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर बदमाश गिरफ्तार
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में थार से लिफ्ट देकर ट्रक चालकों और यात्रियों को अगवा कर लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस गिरोह के 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है और लूटपाट में इस्तेमाल की गई थार, दो तमंचे, दो मोबाइल और 40,130 रुपये बरामद किए हैं।
लूट की घटनाएं:पकड़े गए आरोपियों ने सैरपुर, सरोजनीनगर और बीकेटी क्षेत्रों में लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट की। आरोप है कि गिरोह यात्रियों को कम किराए में थार में बैठाता और उन्हें बंधक बनाकर लूटता था।
ट्रक चालक निशाने पर:कानपुर के घाटमपुर निवासी हृदय नारायण, जो ट्रक चालक हैं, 31 जनवरी को अमौसी स्थित एलपीजी गैस प्लांट से कानपुर जा रहे थे। हाइडिल इलाके में उन्हें 100 रुपये में कानपुर छोड़ने का झांसा दिया गया और फिर बंधक बनाकर 60 हजार रुपये लूट लिए गए। विरोध करने पर मारपीट कर उन्हें सैरपुर के आलू के खेत में फेंक दिया गया।
सीसीटीव...










