मेरठ में गोलियों की तड़तड़ाहट: पुरानी रंजिश में बदला, हिस्ट्रीशीटर असलम की हत्या
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिनदहाड़े हुए गैंगवार ने इलाके में सनसनी फैला दी। नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म में हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद असलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना 20 महीने पुरानी दुश्मनी और बदले की आग का परिणाम मानी जा रही है।
दिनदहाड़े घातक फायरिंग
पुलिस के अनुसार, असलम अपने दोस्त शुएब के साथ स्कूटी लेने घर से निकला था। तभी पहले से घात लगाए पांच हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में असलम को चार गोलियां लगीं, जबकि शुएब को बचाने की कोशिश में उसके कंधे में गोली लगी। हमलावरों ने घटना को अंजाम देने के बाद थाने के सामने से बाइक पर फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। हमलावरों ने जाते-जाते यह धमकी भी दी कि उन्होंने अपने साथी की हत्या का बदला ले लिया है और भविष्य में दुश्मनी रखने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। शुएब को स्थानीय अस्पताल में भ...









