रोबोट को मिलेगी सोचने-समझने की क्षमता, NVIDIA के नए ‘Cosmos Policy’ मॉडल से रोबोटिक्स में तहलका
अब रोबोट सिर्फ दिए गए काम ही नहीं करेंगे, बल्कि इंसानों की तरह सोच-समझकर प्लानिंग भी कर पाएंगे। NVIDIA ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Cosmos Policy पेश की है, जो रोबोट को उनके एक्शन के भविष्य के नतीजे तक का अंदाजा लगाने में सक्षम बनाएगी।
Cosmos Policy क्या है?
रोबोटिक्स में 'पॉलिसी' उस सिस्टम को कहा जाता है, जो तय करता है कि रोबोट को क्या करना चाहिए। पुराने रोबोटिक मॉडल अक्सर अलग-अलग न्यूरल नेटवर्क और बड़े लेबल्ड डेटा पर निर्भर करते थे। Cosmos Policy इस प्रक्रिया को बदलती है। इसमें बड़े वीडियो प्रेडिक्शन मॉडल का इस्तेमाल कर रोबोट को फिजिकल दुनिया को समझने और उसके अनुसार निर्णय लेने योग्य बनाया जाता है।
कैसे काम करती है यह नई पॉलिसी?
Cosmos Policy में पहले से सीखे हुए वीडियो वर्ल्ड मॉडल को पोस्ट-ट्रेनिंग के जरिए रोबोट के एक्शन, फिजिकल स्टेट और टास्क के...










