पाकिस्तान सैटेलाइट इंटरनेट की रेस में आगे? PTA ने बनाया सख्त साइबर सुरक्षा चक्र
खबर आ रही है कि पाकिस्तान हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट की शुरुआत के बेहद करीब पहुंच गया है। इसके लिए पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) ने एक नया और सख्त साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है।
सैटेलाइट इंटरनेट में सुरक्षा चक्र
पाकिस्तान की नई नीति में राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्रोटेक्शन को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत:
विदेशी कंपनियों को अपने डेटा को लोकल स्तर पर रूट करना होगा।
सरकार को जरूरत पड़ने पर डेटा की निगरानी का कानूनी अधिकार (‘लॉफ़ुल इंटरसेप्शन’) मिलेगा।
लाइसेंस और शुल्क
सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर्स के लिए 15 साल के लाइसेंस की फीस करीब 5 लाख डॉलर (लगभग 4.2 करोड़ रुपये) होगी। इसके अलावा, कंपनियों को लाइसेंस मिलने के 18 महीने के भीतर पाकिस्तान में लोकल गेटवे अर्थ स्टेशन बनाना होगा, ताकि सरकार इंटरनेट ट्रैफिक पर नियंत्रण रख सके।
...










