टेक इतिहास: जब रविवार की सुबह स्टीव जॉब्स ने गूगल को फोन कर ‘पीले रंग’ पर जताई आपत्ति
तकनीक की दुनिया में स्टीव जॉब्स को सिर्फ Apple के सह-संस्थापक या सीईओ के रूप में नहीं, बल्कि एक असाधारण परफेक्शनिस्ट और दूरदर्शी के तौर पर याद किया जाता है। उनकी इसी बारीकी पर पकड़ का एक दिलचस्प किस्सा आज भी टेक इंडस्ट्री में मिसाल के रूप में पेश किया जाता है। यह घटना वर्ष 2008 की है, जब स्टीव जॉब्स ने गूगल के लोगो में इस्तेमाल किए गए पीले रंग को लेकर कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी को रविवार की सुबह फोन कर दिया था।
यह किस्सा गूगल के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट विक गुंडोत्रा ने साझा किया था। उस समय iPhone नया-नया लॉन्च हुआ था और मोबाइल इंटरनेट के अनुभव को नई दिशा दे रहा था।
रविवार की सुबह आया ‘अर्जेंट’ फोन
विक गुंडोत्रा के अनुसार, जनवरी 2008 की एक रविवार सुबह उन्हें स्टीव जॉब्स का फोन आया। जॉब्स ने बातचीत की शुरुआत यह कहते हुए की कि एक बेहद जरूरी समस्या है, ज...










