GST कट से 43 इंच और बड़े टीवी की सेल में 25% उछाल, 32 इंच टीवी का दबदबा खत्म
नई दिल्ली: भारत के स्मार्ट टीवी मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के डेटा के मुताबिक, GST में कटौती के बाद 43 इंच और उससे बड़े टीवी की बिक्री 25% तक बढ़ गई है, जबकि पहले दबदबे में रहने वाले 32 इंच टीवी की बिक्री घटकर 8-10% कम हो गई है। अब बड़े स्क्रीन वाले टीवी मार्केट में सबसे अधिक बिक रहे हैं।
GST कट बना टर्निंग पॉइंट:
सरकार ने पिछले साल 22 सितंबर को 32 इंच से बड़े टीवी पर GST घटाकर 28% से 18% कर दिया। इससे बड़े टीवी की कीमत कम हुई। उदाहरण के लिए, 43 इंच टीवी की कीमत लगभग 3 हजार रुपये कम हो गई और 32 इंच टीवी की तुलना में यह बेहतर डील लगने लगी।
32 इंच टीवी का दबदबा खत्म:
ईटी टेलिकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, GST कट के बाद 43 इंच और उससे बड़े टीवी की बिक्री कुल मार्केट का दो-तिहाई हिस्सा बन गई। छोटे साइज वाले टीवी अब कम पसंद किए जा...









