चीनी वैज्ञानिकों का करिश्मा: इंसान के बाल जितनी पतली, धुलने वाली और फ्लेक्सिबल फाइबर चिप बनी
नई दिल्ली: चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा अद्भुत फाइबर चिप बनाया है, जो इंसान के बाल जितनी पतली है, 30 इंच तक खिंच सकती है और 15 टन के ट्रक के नीचे दबने के बाद भी काम करती है। इसमें हजारों इलेक्ट्रॉनिक सर्किट लगे हुए हैं और यह स्मार्ट कपड़ों को माइक्रो कंप्यूटर सिस्टम की तरह काम करने में सक्षम बनाती है।
शंघाई की फुडन यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम, जिसे Peng Huisheng ने लीड किया, ने 10 साल से भी ज्यादा समय की मेहनत के बाद यह फ्लेक्सिबल फाइबर चिप विकसित की। आम माइक्रोचिप्स सख्त और सपाट सतह पर बनाई जाती हैं, लेकिन इस टीम ने लचीली सतह (Flexible Substrate) का उपयोग करके हर फाइबर में इलेक्ट्रॉनिक सर्किट इंस्टॉल किए। अब ये फाइबर सिर्फ बिजली पहुंचाने या सेंसिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डिजिटल और एनालॉग सिग्नल दोनों को प्रोसेस कर सकते हैं।
फाइबर चिप की खासियतें:
हर सेंटीमीटर में 100,000 ट्रांजिस...










