नरक में बदल गई चार आईटी प्रोफेशनल्स की जिंदगी, सोशल मीडिया का एक लिंक पड़ा भारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौकरी के झांसे में फंसना भारतीय युवाओं के लिए भारी पड़ सकता है। विदेश में अच्छी कमाई का लालच देकर चार आईटी प्रोफेशनल्स को म्यांमार ले जाकर वहां जबरन साइबर अपराध कराए गए।
नौकरी का झांसा और विश्वास जीतना
पीड़ितों ने बताया कि इंस्टाग्राम पर डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी के विज्ञापन देख कर उन्होंने लिंक पर क्लिक किया। लिंक के जरिए उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया और सुरक्षित विदेशी नौकरी, अच्छे वेतन और शानदार रहने की सुविधा का भरोसा दिलाया गया। पासपोर्ट बनवाने के लिए कहा गया और जिनके पास पैसे नहीं थे, उनके अकाउंट में 10,000 रुपये भेजे गए।
थाईलैंड से म्यांमार तक का डरावना सफर
पासपोर्ट बन जाने के बाद युवाओं को फ्लाइट टिकट भेजकर थाईलैंड बुलाया गया। वहां उन्हें फाइव-स्टार होटल में ठहराया गया, फिर छह–सात बार गाड़ी बदलकर म्यांमार ल...










