एंड्रॉयड की Type-C केबल से iPhone नहीं होगा खराब, यह सिर्फ अफवाह थी
क्या आप अपने iPhone को किसी एंड्रॉयड स्मार्टफोन की Type-C केबल से चार्ज करने से बचते हैं? सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर कई रील्स और अफवाहें वायरल हुई हैं कि इससे iPhone का चार्जिंग पोर्ट खराब हो सकता है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा ग़लत साबित हुआ।
ऐपल ने टाइप-C क्यों अपनाया
iPhone में Type-C पोर्ट ऐपल की मर्जी से नहीं, बल्कि EU यानी यूरोपीय यूनियन के नियमों के कारण आया है। यूरोपीय यूनियन ने मोबाइल डिवाइस के लिए यूनिवर्सल चार्जिंग स्टैंडर्ड लागू किया है, ताकि सभी डिवाइस किसी भी Type-C केबल से चार्ज हो सकें और इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट कम हो।
कनेक्टर्स में फर्क क्यों दिखता है
एंड्रॉयड और iPhone की Type-C केबल में कनेक्टर्स अलग दिखते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि फोन खराब हो जाएगा। USB Type-C पोर्ट में कुल 24 पिन होती हैं, लेकिन हर केबल में ...










