150 देशों के लोगों को ऐपल-गूगल की चेतावनी, फोन में घुसने की कोशिश कर रहा जासूसी सॉफ़्टवेयर, बचने के लिए करें ये जरूरी काम
नई दिल्ली: दुनिया की प्रमुख टेक कंपनियों, ऐपल और गूगल ने हाल ही में 150 देशों के कुछ यूज़र्स को साइबर सुरक्षा के बारे में चेतावनी दी है। कंपनियों ने कहा है कि उनका डिवाइस हैक करने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए खतरनाक जासूसी सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह हमला संभवतः सरकारों से जुड़े हैकर्स द्वारा किया जा रहा है, जो गोपनीय डेटा की चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं।
हैकर्स का टारगेट कौन हैं?
ऐपल और गूगल दोनों ने अपने यूज़र्स को ऐसे सॉफ़्टवेयर से सतर्क किया है जो मोबाइल डिवाइस में चुपके से घुसकर महत्वपूर्ण जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। ये हमले आम चोरी की तरह नहीं होते, बल्कि इसमें महंगे और उच्च-स्तरीय जासूसी टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है। गूगल ने 3 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट में बताया कि इंटेलेक्सा नाम का एक जासूसी सॉफ़्टवेयर कई देशों में सक्रिय है, और वह सैकड़ों अकाउंट्स को...










