Tuesday, July 21

‘चोट जब दिल पर लगती है, दर्द बेइंतेहा होता है’ – रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया है। हालांकि उन्होंने सीधे नाम का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके ताज़ा सोशल मीडिया पोस्ट से ऐसा माना जा रहा है कि निशाना नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ही हैं।

रोहिणी ने ट्वीट किया, “जिस्मानी जख्म से भी दर्द होता है, मगर चोट जब दिल पर लगती है, दर्द बेइंतेहा होता है।” माना जा रहा है कि यह टिप्पणी उनके मायके राबड़ी आवास पर हुई घटना से जुड़ी है, जब उन्हें कथित तौर पर चप्पल से मारने की कोशिश की गई थी और घर से बाहर निकाल दिया गया था।

इससे पहले सोमवार को तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के बजट सत्र में शामिल हुए, तब वे व्हीलचेयर पर थे क्योंकि उनके पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। चोट के कारण उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद रोहिणी ने अपनी पोस्ट में बिना नाम लिए तेजस्वी पर तंज कसा।

रोहिणी आचार्य पहले भी पार्टी और तेजस्वी के कामकाज को लेकर निशाना साध चुकी हैं। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के समय उन्होंने लिखा था कि पार्टी के वर्तमान हालात और चुनावी परिणामों को देखकर स्पष्ट है कि जिम्मेदारी निभाने वालों के कारण पार्टी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.