Wednesday, July 22

Business & Economy

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: चांदी ₹1 लाख और सोना ₹20 हजार से ज्यादा सस्ता, अब खरीदें या नहीं?
Business & Economy

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: चांदी ₹1 लाख और सोना ₹20 हजार से ज्यादा सस्ता, अब खरीदें या नहीं?

  नई दिल्ली: जिस तेजी का इंतजार था, वही शुक्रवार को रुक गई। सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी में एक ही दिन में 1,07,971 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई, जबकि सोना 10 ग्राम पर 20,328 रुपये लुढ़क गया। यानी चांदी में 27% और सोने में 12% की गिरावट रही।   पिछले साल निवेशकों को शानदार रिटर्न देने वाली ये धातुएं इस साल अचानक दबाव में आ गईं। साल 2025 में सोने ने करीब 70% और चांदी ने लगभग 170% रिटर्न दिया था। गिरावट के बाद निवेशकों के मन में अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है – क्या सोना और चांदी खरीदने का यह सही समय है?   सोने-चांदी के वर्तमान भाव:   सोना: 1,49,075 रुपये प्रति 10 ग्राम चांदी: 2,91,922 रुपये प्रति किलोग्राम   एमसीएक्स पर चांदी ने पिछले 15 साल में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट दर्ज की है। वहीं सोने म...
Q3 Results: सेल और एनटीपीसी ने कमाया अच्छा मुनाफा, एनटीपीसी ने दूसरी बार अंतरिम लाभांश घोषित
Business & Economy

Q3 Results: सेल और एनटीपीसी ने कमाया अच्छा मुनाफा, एनटीपीसी ने दूसरी बार अंतरिम लाभांश घोषित

    मुंबई: वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के परिणाम आज जारी किए गए। स्टील बनाने वाली सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और बिजली जनरेशन कंपनी एनटीपीसी (NTPC) दोनों ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन किया।   सेल ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में 441.70 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (PAT) कमाया, जो पिछले साल इसी अवधि में 426.79 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय इस तिमाही में 27,702.78 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल 27,006.97 करोड़ रुपये थी। सेल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अमरेन्द्र प्रकाश ने बताया कि बेहतर बिक्री, संचालन दक्षता और वित्तीय प्रबंधन के चलते मुनाफा बढ़ा।   वहीं, एनटीपीसी ने दिसंबर 2025 में समाप्त तिमाही में अपना समेकित शुद्ध लाभ (Consolidated PAT) 8% बढ़ाकर 5,489 करोड़ रुपये कर लिया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 5,063 करोड़...
Gold-Silver Rate Today, 31 January 2026: सोना-चांदी हुई सस्ती, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का आपके शहर में भाव
Business & Economy

Gold-Silver Rate Today, 31 January 2026: सोना-चांदी हुई सस्ती, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का आपके शहर में भाव

नई दिल्ली: शुक्रवार, 31 जनवरी 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और सर्राफा बाजार दोनों में ही कीमतें धड़ाम हो गईं। एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 3 लाख रुपये से नीचे आ गई, जबकि सोना प्रति 10 ग्राम 1.50 लाख रुपये से नीचे गिर गया।   सोने और चांदी के भाव में गिरावट इस साल एमसीएक्स पर सोने में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। सबसे ऊंची कीमत 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि सबसे कम 1,49,075 रुपये रही। इसका मतलब है कि सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से लगभग 17.53% गिर गया। कुल मिलाकर सोना अपने उच्चतम स्तर से 31,704 रुपये सस्ता हुआ। वहीं चांदी 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई, जो पहले दिन की तुलना में 30% की गिरावट है।   वायदा कारोबार में भाव वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में पिछले महीनों की सबसे बड़ी गिरावट देखने...
Budget 2026 Expectations: यूएई और सिंगापुर में 0%, भारत में 30%… क्या क्रिप्टो निवेशकों को बजट में टैक्स में मिलेगी राहत?
Business & Economy

Budget 2026 Expectations: यूएई और सिंगापुर में 0%, भारत में 30%… क्या क्रिप्टो निवेशकों को बजट में टैक्स में मिलेगी राहत?

नई दिल्ली: 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026 से पहले क्रिप्टोकरेंसी सेक्टर में उत्सुकता और उम्मीद दोनों है। निवेशक चाहते हैं कि सरकार क्रिप्टो निवेशकों पर लागू भारी टैक्स को आसान और स्पष्ट करे, या किसी तरह से राहत प्रदान करे।   क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का हाल भारत में क्रिप्टोकरेंसी यानी वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) में लोगों की रुचि बढ़ रही है। लेकिन उच्च टैक्स और नियमों की अस्पष्टता के कारण इसमें निवेश करना महंगा और चुनौतीपूर्ण है।   टैक्स की वर्तमान स्थिति   इनकम-टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 115BBH के तहत VDA ट्रांसफर पर 30% की फ्लैट दर से टैक्स लगता है। इसके अलावा सरचार्ज और सेस भी जोड़े जाते हैं। IT एक्ट के सेक्शन 194S के तहत 1% TDS लगता है जब किसी फाइनेंशियल ईयर में लेन-देन 10,000 रुपये से ज्यादा हो। मौजूदा नियमों के अनुसार, VDA से होने वाले नुकसान को अन...
इश्क है तो रिस्क है: अब भारतीय FD नहीं, शेयर बाजार में ज्यादा निवेश कर रहे
Business & Economy

इश्क है तो रिस्क है: अब भारतीय FD नहीं, शेयर बाजार में ज्यादा निवेश कर रहे

    नई दिल्ली: साल 2020 में आई वेब सीरीज ‘Scam 1992’ में हर्षद मेहता का किरदार दर्शकों के दिलों पर छा गया। इसमें प्रतीक गांधी ने एक डायलॉग कहा था—"इश्क है तो रिस्क है"। आज यही हाल भारतीय निवेशकों का भी हो गया है। रिजर्व बैंक (RBI) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अब भारतीय पारंपरिक एफडी जैसी सुरक्षित स्कीम में कम निवेश कर रहे हैं और शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड जैसी उच्च रिटर्न वाले, लेकिन रिस्की विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं।   बचत का तरीका बदल रहा है RBI की रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2012 में लोग अपनी कुल बचत का 57.9% हिस्सा बैंक जमा (FD या बचत खाता) में रखते थे। यह वित्त वर्ष 2025 में घटकर 35.2% रह गया। यानी अब लोग उच्च रिटर्न के लिए रिस्क लेने से हिचकिचा नहीं रहे।   शेयर बाजार में बढ़ती हिस्सेदारी कुल घरेलू वित्तीय संपत्तियों में शेयर और इन्वेस्टमेंट फंड ...
1 फरवरी से बदल रहे नियम: सिगरेट से FASTag तक, जानें 5 चीजें जो महंगी होंगी और नियम बदलेंगे
Business & Economy

1 फरवरी से बदल रहे नियम: सिगरेट से FASTag तक, जानें 5 चीजें जो महंगी होंगी और नियम बदलेंगे

  नई दिल्ली: 1 फरवरी 2026 से आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी में कई बदलाव लागू होंगे। इसमें एलपीजी, CNG, फास्टैग, सिगरेट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम शामिल हैं। ये बदलाव आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं।   LPG सिलेंडर की नई कीमतें तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस (LPG) की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 फरवरी से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी या कटौती हो सकती है। पिछले महीने इसकी कीमत में 14.50 रुपये की कमी की गई थी।   CNG, PNG और एविएशन फ्यूल 1 फरवरी से CNG, PNG और एविएशन फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव संभव है। अगर CNG और PNG की कीमतें बढ़ती हैं तो घर और यात्रा का खर्च बढ़ सकता है। एविएशन फ्यूल की कीमतों में बदलाव से हवाई किराए पर भी असर पड़ सकता है।   FASTag नियमों में बदलाव नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने ...
NSE IPO: 10 साल के इंतजार के बाद SEBI ने दी हरी झंडी, जल्द आ सकता है बहुप्रतीक्षित लिस्टिंग
Business & Economy

NSE IPO: 10 साल के इंतजार के बाद SEBI ने दी हरी झंडी, जल्द आ सकता है बहुप्रतीक्षित लिस्टिंग

    मुंबई: देश के सबसे बड़े डेरिवेटिव एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के लिए एक बड़ी खबर आई है। शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने NSE के बहुप्रतीक्षित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को हरी झंडी दे दी है। इसका मतलब है कि अगले कुछ महीनों में निवेशकों के लिए NSE के शेयरों में निवेश का अवसर खुल सकता है।   SEBI की मंजूरी और एनओसी एनएसई को SEBI से 'अनापत्ति प्रमाण-पत्र' (No-Objection Certificate) मिल गया है। यह मंजूरी NSE के लिए पिछले एक दशक से चली आ रही सार्वजनिक लिस्टिंग की कोशिशों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। NSE ने इस दौरान अपने कामकाज में कई सुधार किए और नियामकीय जांच का भी सामना किया।   NSE का बयान NSE की चेयरपर्सन श्री श्रीनिवास इंजेटी ने कहा, "हमें अपने IPO के लिए SEBI की मंजूरी मिलने की बहुत खुशी है। यह हमारी विकास यात्रा का एक महत...
Success Story: यूट्यूब से करोड़ों की कमाई कर रहा सौरव जोशी, पिता शहर-शहर भटकते थे रोज़गार की तलाश में
Business & Economy

Success Story: यूट्यूब से करोड़ों की कमाई कर रहा सौरव जोशी, पिता शहर-शहर भटकते थे रोज़गार की तलाश में

    नई दिल्ली: यूट्यूब सिर्फ पॉपुलैरिटी देने वाला प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि करोड़पति बनाने वाला माध्यम भी बन गया है। ऐसे ही लोगों में एक नाम सौरव जोशी का भी है। उत्तराखंड के रहने वाले 26 वर्षीय सौरव जोशी आज यूट्यूब के माध्यम से सालाना डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक कमाते हैं।   सौरव जोशी को देश के नंबर 1 डेली लाइफ व्लॉगर में गिना जाता है। हाल ही में उन्होंने अवंतिका से शादी रचाई। उनकी पढ़ाई-लिखाई एक आम मिडिल क्लास परिवार में हुई। उनके पिता हरिंदर जोशी बढ़ई का काम करते थे और स्थाई रोजगार की तलाश में कई शहरों में भटकते रहे। इस कारण सौरव को अपनी स्कूली पढ़ाई के दौरान कई बार स्कूल बदलने पड़े।   यूट्यूब की शुरुआत और संघर्ष सौरव ने साल 2017 में अपने भाई के सुझाव पर 'सौरव जोशी व्लॉग्स' नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया। शुरुआत में उन्हें दर्शकों तक पहुंचने में कठिनाई हुई। उन्होंन...
Forex Watch: बजट 2026 से पहले विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड उछाल
Business & Economy

Forex Watch: बजट 2026 से पहले विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड उछाल

    मुंबई: आम बजट 2026 कल संसद में पेश होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही भारत को विदेशी मुद्रा भंडार में अभूतपूर्व वृद्धि का तोहफा मिला है। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 23 जनवरी 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 8.053 अरब डॉलर की भारी बढ़ोतरी हुई, जिससे कुल भंडार $709.413 बिलियन के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 27 सितंबर 2024 को विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 बिलियन पर था।   विशेष रूप से इस बढ़ोतरी में सोने का योगदान सर्वाधिक है। बीते सप्ताह सोने के भंडार का मूल्य $5.635 अरब बढ़कर $123.088 बिलियन हो गया है, और अब आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन के पार पहुँच गया है। यह देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का लगभग 15% हिस्सा है।   फॉरेन करेंसी असेट्स (FCA) में भी महत्वपूर्ण बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान FCA में ...
भारत बंद: 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंककर्मी भी शामिल, जानें वजह
Business & Economy

भारत बंद: 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंककर्मी भी शामिल, जानें वजह

  नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार नए लेबर कोड और मजदूर विरोधी श्रम नीतियों के खिलाफ देश के सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल और चक्का जाम का आह्वान किया है। इस हड़ताल में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बैंककर्मी भी शामिल होंगे, जिससे उस दिन अधिकांश बैंक बंद रहेंगे।   सेंट्रल ट्रेड यूनियनों (CTUs) जैसे कि CITU, AITUC, INTUC, HMS, AICCTU, LPF और UTUC ने इस हड़ताल का नेतृत्व किया है। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) समेत कुछ किसान संगठन भी इसे समर्थन दे रहे हैं। हड़ताल का मुख्य कारण पिछले नवंबर में लागू किए गए चार नए लेबर कोड हैं, जिनसे पुराने 29 श्रम कानून समाप्त हो गए हैं। ट्रेड यूनियन का कहना है कि ये कोड कामकाजी वर्ग के अधिकारों पर हमला हैं।   बैंककर्मियों के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) ने भ...