Budget 2026: बजट से पहले लुढ़क गए शेयर बाजार, चिंता न करें—रविवार को मिलेगा ट्रेडिंग का मौका
मुंबई: बजट 2026 आने से पहले शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 296.59 अंक (0.36%) गिरकर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 50 98.25 अंक (0.39%) की गिरावट के साथ 25,320.65 अंक पर बंद हुआ।
लेकिन निवेशक चिंता न करें। इस बार बजट की वजह से रविवार, 1 फरवरी 2026 को भी शेयर बाजार खुले रहेंगे। यह दिन आम दिनों की तरह बीएसई और एनएसई में ट्रेडिंग का मौका देगा।
बजट के दिन ट्रेडिंग का विशेष सत्र:
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी।
बजट वाले दिन बीएसई और एनएसई दोनों बाजारों में सामान्य ट्रेडिंग समय लागू रहेगा।
प्री-ओपन मार्केट: सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक
सामान्य ट्रेडिंग: 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
एफएंडओ (फ्यूचर्स और ऑप्शंस) और कमोडिटी डेरिवेटिव्स में भी ट्रेडिंग होगी।
ध्यान दें कि इस दिन टी+0...










