घर पर बन सकता है कंडीशनर! पाकिस्तानी क्रिएटर मरियम ने बताया एलोवेरा का आसान नुस्खा
रूखे, मुरझाए और बेजान बालों में जान फूंकने के लिए लोग आमतौर पर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घरेलू चीजों से भी कंडीशनर तैयार किया जा सकता है? पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर मरियम ने एलोवेरा जेल के उपयोग से बालों के लिए एक आसान और प्रभावी घरेलू कंडीशनर बनाने का तरीका साझा किया।
कंडीशनर क्यों जरूरी है?कंडीशनर किसी भी अच्छे हेयर केयर रूटीन का अहम हिस्सा है। शैंपू के बाद इसका इस्तेमाल बालों को नर्म, मजबूत और मुलायम बनाने में मदद करता है। अगर आप महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से बचना चाहती हैं, तो यह घरेलू कंडीशनर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
एलोवेरा बालों के लिए कैसे फायदेमंद हैएलोवेरा जेल ड्राई बाल, डैंड्रफ और कमजोर बालों से बचाव करता है। यह बालों को नमी देता है, उन्हें मजबूत और चमकदार बनाता है। इसके अलावा यह स्कैल्प को रिलैक्स करता है, एक्स्ट्रा तेल को नियंत्रित क...










