Wednesday, July 22

Natioanal

इजरायल–फिलिस्तीन संघर्ष में भारत की भूमिका पर चर्चा, विदेश मंत्री जयशंकर ने गाजा शांति योजना पर बातचीत की जानकारी दी
Natioanal

इजरायल–फिलिस्तीन संघर्ष में भारत की भूमिका पर चर्चा, विदेश मंत्री जयशंकर ने गाजा शांति योजना पर बातचीत की जानकारी दी

    नई दिल्ली: भारत दौरे पर आईं फिलिस्तीन की विदेश एवं प्रवासी मामलों की मंत्री वारसेन अगाबेकियन शाहीन ने शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गाजा शांति योजना, क्षेत्रीय घटनाक्रमों और द्विपक्षीय सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।   विदेश मंत्री जयशंकर ने इस मुलाकात को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि फिलिस्तीन की विदेश मंत्री से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में गाजा में शांति स्थापना की संभावनाओं और पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। साथ ही भारत और फिलिस्तीन के बीच चल रहे विकास सहयोग की समीक्षा की गई और इसे आगे बढ़ाने के लिए नई पहलों पर सहमति बनी।   भारत से मध्यस्थता की अपील   इससे एक दिन पहले, फिलिस्तीन ने भारत से इजरायल–फिलिस्तीन संघर्...
कांग्रेस की उपचुनाव तैयारियों में बड़ा संगठनात्मक फैसला, चुनाव समितियों में ST, SC, OBC और अल्पसंख्यक विभागों के प्रमुख होंगे शामिल
Natioanal

कांग्रेस की उपचुनाव तैयारियों में बड़ा संगठनात्मक फैसला, चुनाव समितियों में ST, SC, OBC और अल्पसंख्यक विभागों के प्रमुख होंगे शामिल

  नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने आगामी उपचुनावों की तैयारियों के तहत संगठनात्मक स्तर पर एक अहम निर्णय लिया है। पार्टी ने सभी राज्यों की प्रदेश चुनाव समितियों में आदिवासी (ST), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक विभागों के प्रदेश अध्यक्षों को स्पेशल इनवाइटी के रूप में शामिल करने का फैसला किया है।   अब तक इन विभागों से चुनावी मुद्दों पर अलग-अलग फीडबैक लिया जाता था, लेकिन वे औपचारिक रूप से चुनाव समितियों का हिस्सा नहीं होते थे। नए फैसले के तहत इन वर्गों से जुड़े प्रतिनिधि सीधे चुनावी रणनीति और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी करेंगे।   कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी से लिया गया निर्णय ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह फैसला कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद लिया गया है। पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस ...
2050 तक ‘आग जैसी’ गर्मी की चेतावनी: भारत समेत आधी दुनिया पर मंडराया खतरा, ऑक्सफोर्ड की रिसर्च से चिंता
Natioanal

2050 तक ‘आग जैसी’ गर्मी की चेतावनी: भारत समेत आधी दुनिया पर मंडराया खतरा, ऑक्सफोर्ड की रिसर्च से चिंता

    नई दिल्ली: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक नई शोध रिपोर्ट ने वैश्विक तापमान वृद्धि को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। अध्ययन के अनुसार, यदि ग्लोबल वार्मिंग पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हुआ और पृथ्वी का औसत तापमान औद्योगिक स्तर से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, तो वर्ष 2050 तक दुनिया की लगभग आधी आबादी भीषण गर्मी की चपेट में आ जाएगी। इसका सबसे ज्यादा असर भारत जैसे घनी आबादी वाले देशों पर पड़ने की आशंका है।   शोध में कहा गया है कि तापमान में केवल 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के बाद ही गर्मी का प्रभाव तेज़ी से बढ़ने लगेगा। वर्ष 2010 में जहां दुनिया की करीब 23 प्रतिशत आबादी अत्यधिक गर्मी झेल रही थी, वहीं यह आंकड़ा आने वाले वर्षों में बढ़कर 41 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।   भारत समेत कई देशों पर गंभीर असर स्टडी के मुताबिक, भारत, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नाइजीरिया और फिली...
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस का हमला: गैलेथिया बे में निजी कंपनियों की एंट्री पर उठे राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल
Natioanal

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस का हमला: गैलेथिया बे में निजी कंपनियों की एंट्री पर उठे राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल

    नई दिल्ली: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि सरकार एक ओर इस परियोजना को राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर गोपनीय बता रही है, जबकि दूसरी ओर इसमें निजी कंपनियों को शामिल करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस ने इसे विरोधाभासी करार देते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।   गैलेथिया बे प्रोजेक्ट पर आपत्ति कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार गैलेथिया बे इंटरनेशनल कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल (ICTT) को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित करना चाहती है। यह टर्मिनल ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा है।   पूर्व पर्यावरण मंत्री रमे...
लोहित घाटी में ‘युद्ध स्तर’ पर अभियान: जंगल की आग बुझाने उतरे वायुसेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्टर
Natioanal

लोहित घाटी में ‘युद्ध स्तर’ पर अभियान: जंगल की आग बुझाने उतरे वायुसेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्टर

    नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले की लोहित घाटी में फैली भीषण जंगल की आग पर काबू पाने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) ने विशेष अभियान चलाया। चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक ऊंचाई को देखते हुए वायुसेना ने Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों की तैनाती की, जिनके माध्यम से करीब 12,000 लीटर पानी गिराकर आग पर नियंत्रण पाया गया।   यह अभियान लगभग 9,500 फीट की ऊंचाई पर अंजाम दिया गया, जहां पतली हिमालयी हवा के कारण उड़ान संचालन बेहद कठिन होता है। वायुसेना अधिकारियों के अनुसार, एक सप्ताह पहले काहो गांव के पास जंगल में आग लगी थी, जिसे अब पूरी तरह बुझा दिया गया है।   IAF ने साझा की तस्वीरें और वीडियो भारतीय वायुसेना ने इस अभियान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए। पोस्ट में वायुसेना ने बताया कि Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों द्वारा इतनी ऊंचाई पर सटीक जल-...
टिशू पेपर पर बम की धमकी, कुवैत–दिल्ली इंडिगो फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट
Natioanal

टिशू पेपर पर बम की धमकी, कुवैत–दिल्ली इंडिगो फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट

  नई दिल्ली: कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बम की धमकी के बाद एहतियातन अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। विमान में एक टिशू पेपर पर हाथ से लिखी धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। हालांकि, जांच में यह धमकी अफवाह निकली।   एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में क्रू मेंबर्स को एक टिशू पेपर मिला, जिस पर हाईजैक और बम की धमकी लिखी हुई थी। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और सुरक्षा मानकों के तहत विमान को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया।   सुबह करीब 6.40 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई, जिसके बाद उसमें सवार करीब 180 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। बम निरोधक दस्ता, डॉग ...
भारत–ईयू मुक्त व्यापार समझौता: यूरोप में भारतीय उद्योग के लिए खुले पांच बड़े रास्ते
Natioanal

भारत–ईयू मुक्त व्यापार समझौता: यूरोप में भारतीय उद्योग के लिए खुले पांच बड़े रास्ते

    नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद भारतीय उद्योगों के लिए यूरोप में प्रवेश के नए अवसर खुल गए हैं। 27 यूरोपीय देशों ने भारत के लिए अपने बाजारों के दरवाजे खोले हैं। इस समझौते के तहत यूरोपीय यूनियन ने भारत को कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (CBAM) को लेकर पांच अहम आश्वासन दिए हैं, जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।   पहला आश्वासन: CBAM में भारत को भी मिलेगी छूट यूरोपीय संघ ने भारत को मोस्ट फेवर्ड नेशन जैसे दर्जे का भरोसा दिया है। इसके तहत यदि भविष्य में किसी अन्य देश को CBAM से जुड़ी कोई नई छूट दी जाती है, तो वही छूट भारत को भी दी जाएगी।   दूसरा आश्वासन: भारत–ईयू तकनीकी संवाद शुरू होगा CBAM से जुड़े सभी तकनीकी पहलुओं में पारदर्शिता लाने के लिए भारत और ईयू के बीच जल्द ही एक तकन...
SIR प्रक्रिया: नोटिस पाने वाले मतदाताओं के नाम सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हों—सुप्रीम कोर्ट
Natioanal

SIR प्रक्रिया: नोटिस पाने वाले मतदाताओं के नाम सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हों—सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत जिन मतदाताओं के नाम तार्किक विसंगतियों की सूची में शामिल किए गए हैं, उनके नाम ग्राम पंचायत भवनों, ब्लॉक कार्यालयों और तालुका स्तर के सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएं। अदालत ने कहा कि इन स्थानों पर संबंधित दस्तावेज और आपत्तियां भी जमा कराई जा सकेंगी।   यह निर्देश चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने डीएमके की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, अमित आनंद तिवारी और अधिवक्ता विवेक सिंह की दलीलों पर सुनवाई के दौरान जारी किया।   डीएमके ने अदालत से आग्रह किया था कि जिन मतदाताओं के नाम तार्किक विसंगतियों की सूची में डाले गए हैं, उन्हें तमिलनाडु में चुनाव से पहले मतदाता सूची में शामिल होने का दावा पेश करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। अदालत ने म...
बारामती विमान हादसा: फायर फाइटर्स क्यों नहीं थे, केंद्र ने दिया जवाब
Natioanal

बारामती विमान हादसा: फायर फाइटर्स क्यों नहीं थे, केंद्र ने दिया जवाब

  नई दिल्ली: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना के बाद केंद्र सरकार ने बारामती एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजामों और फायर फाइटर्स की गैरमौजूदगी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि दुर्घटना की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) कर रहे हैं। हादसाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया गया है।   मंत्री ने हैदराबाद में विंग्स इंडिया 2026 के मौके पर कहा कि जांच प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में हवाई सुरक्षा का मामला जीरो टॉलरेंस का विषय है और जांच रिपोर्ट जल्दी तैयार कराई जाएगी।   फायर फाइटर्स की गैरमौजूदगी पर स्पष्टीकरण जब बारामती एयरपोर्ट पर विमान हादसे के समय फायर फाइटर्स क्यों मौजूद नहीं थे, यह सवाल पूछा ग...
दिल्ली में तय हुआ गरीबों का पैमाना: गाड़ी और घर होने पर राशन कार्ड रद्द होने का अलर्ट
Natioanal

दिल्ली में तय हुआ गरीबों का पैमाना: गाड़ी और घर होने पर राशन कार्ड रद्द होने का अलर्ट

    नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राशन कार्डधारियों के लिए नया दिशा-निर्देश जारी किया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने उन लोगों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है जिनके पास घर, जमीन और गाड़ी है। ऐसे कार्डधारियों से उनके संपत्ति और आय के बारे में जानकारी देने को कहा गया है।   सरकार ने राशन कार्ड के लिए न्यूनतम सालाना एक लाख रुपये की आय को लेकर राजस्व विभाग द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य कर दिया है। यदि कार्डधारी यह प्रमाण पत्र जमा नहीं कराते हैं या नोटिस का जवाब नहीं देते हैं, तो उनका राशन कार्ड अगले महीने से रद्द कर दिया जाएगा।   बीते दिनों दिल्ली में चलाए गए जांच अभियान में आठ लाख से अधिक लोग अपात्र पाए गए थे। हालांकि, दिल्ली सरकारी राशन डीलर्स संघ ने इस कदम पर सवाल उठाए हैं। संघ का कहना है कि बहुत से लोग बाहर से दिल्ली में रहते हैं और उनके गाँव में थोड़ी-बह...