Tuesday, July 21

Natioanal

बंगाल में कांग्रेस को क्यों ‘बोझ’ लगने लगा लेफ्ट? गठबंधन में बढ़ती दूरी के पीछे की पूरी कहानी
Natioanal

बंगाल में कांग्रेस को क्यों ‘बोझ’ लगने लगा लेफ्ट? गठबंधन में बढ़ती दूरी के पीछे की पूरी कहानी

नई दिल्ली/कोलकाता। भारतीय राजनीति में कांग्रेस और वाम दलों (लेफ्ट) का रिश्ता हमेशा स्थायी और एक जैसा नहीं रहा। कभी यह संबंध वैचारिक समानता के आधार पर मजबूत माना गया, तो कभी राजनीतिक मजबूरी के चलते दोनों दलों को एक मंच पर आना पड़ा। लेकिन बदलते राजनीतिक समीकरणों और लगातार कमजोर होते चुनावी प्रदर्शन ने अब इस रिश्ते में दरार पैदा कर दी है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस धीरे-धीरे लेफ्ट से दूरी बनाती नजर आ रही है और इसकी वजहें काफी अहम हैं। गठबंधन रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली पश्चिम बंगाल में 2016 के बाद कांग्रेस और लेफ्ट के बीच गठबंधन सक्रिय रहा। उद्देश्य था ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी को चुनौती देना। लेकिन चुनावी परिणामों ने बार-बार साबित किया कि यह गठबंधन जमीन पर अपेक्षित असर नहीं डाल सका। सबसे बड़ा उदाहरण 2021 विधानसभा चुनाव रहा, जब कांग्रेस ने लेफ्ट के साथ मिलकर 92 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेक...
पहला टारगेट फतह, चुनौतियों पर भारी समुद्र में इतिहास रचने निकला भारतीय नौसेना का INS सुदर्शिनी
Natioanal

पहला टारगेट फतह, चुनौतियों पर भारी समुद्र में इतिहास रचने निकला भारतीय नौसेना का INS सुदर्शिनी

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। INS सुदर्शिनी ने अपनी दस महीने लंबी अंतर महासागरीय यात्रा ‘लोकायन-26’ के पहले पोर्ट कॉल को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह पोर्ट कॉल ओमान के सलालाह में हुआ। इस सफलता ने न सिर्फ भारतीय नौसेना की समुद्री पहुंच को बढ़ाया है, बल्कि ओमान के साथ द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को भी मजबूत किया है। ओमान के नौसेना अधिकारियों से हुई मुलाकातयात्रा के दौरान INS सुदर्शिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने ओमान की नेवी के दक्षिणी नौसेना क्षेत्र कमांडर कैप्टन मोहम्मद अल घैलानी और रॉयल नेवी ऑफ ओमान वेसल अल मोअजर के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मोहम्मद अल महारी के साथ बैठक की। इसके अलावा रॉयल नेवी के अधिकारियों के लिए गाइडेड टूर का आयोजन भी किया गया। ट्रेनिंग शिप के रूप में विजिटर्स के लिए खुलारक्षा मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सेल ट्रेनिंग शिप विजिटर्स के लिए खुला ...
‘जब दुनिया धुंधली लगे, याद रखें सुरक्षित लैंड कराने वाले सिस्टम हैं’ – आनंद महिंद्रा ने डॉ. शुभा वी. अयंगर को किया सलाम
Natioanal

‘जब दुनिया धुंधली लगे, याद रखें सुरक्षित लैंड कराने वाले सिस्टम हैं’ – आनंद महिंद्रा ने डॉ. शुभा वी. अयंगर को किया सलाम

नई दिल्ली: उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हाल ही में पद्म श्री 2026 से सम्मानित 71 वर्षीय वैज्ञानिक डॉ. शुभा वी. अयंगर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की। डॉ. अयंगर ने वह तकनीक विकसित की है, जो भारत के विमानों को कोहरे, बारिश और धूल जैसी कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षित रूप से लैंड कराने में सक्षम बनाती है। महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं डॉ. शुभा वी. अयंगर से बहुत प्रभावित हूं क्योंकि वह सचमुच कोहरे में प्लेन लैंड कराने में मदद करती हैं, जबकि हममें से ज्यादातर लोग जिंदगी की मुश्किलों से गुजरना सीख रहे हैं।” साइंस में प्रेरणा की मिसालआनंद महिंद्रा ने आगे बताया कि डॉ. शुभा ने BSc और MSc में टॉपर होने के साथ-साथ अपने माता-पिता के समर्थन से साइंस में गहरी रुचि विकसित की। उन्होंने 40 साल से अधिक समय तक CSIR–NAL में काम किया और उस टीम का नेतृत्व किया, जिसने भारत के लिए विशेष द...
115 द्वीप वाले सेशेल्स के राष्ट्रपति दिल्ली पहुंचे, जयशंकर से मुलाकात, पीएम मोदी से शाम को अहम बैठक
Natioanal

115 द्वीप वाले सेशेल्स के राष्ट्रपति दिल्ली पहुंचे, जयशंकर से मुलाकात, पीएम मोदी से शाम को अहम बैठक

नई दिल्ली: हिंद महासागर के छोटे लेकिन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण द्वीपीय देश सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी आज भारत के दौरे पर राजधानी दिल्ली पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों, समुद्री सुरक्षा एवं आर्थिक सहयोग पर चर्चा की। एस. जयशंकर ने कहा, “समुद्री पड़ोसी होने के नाते हम इस क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा के लिए ‘विजन महासागर’ को आगे बढ़ाने में उनके समर्थन को महत्व देते हैं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी शाम की मुलाकात दोनों देशों के सहयोग के लिए नए रास्ते खोलेगी।” भारत का बढ़ता कद और अंतरराष्ट्रीय दौरेभारत ने हाल ही में यूरोपियन यूनियन और अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर सफलता हासिल की है। इस बढ़ते वैश्विक कद को देखते हुए छोटे से लेकर बड़े देशों तक के राष्ट्राध्यक्षों का दिल्ली दौरा लगातार जारी...
‘भारत माता से नहीं, संविधान से चलेगा देश’: असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Natioanal

‘भारत माता से नहीं, संविधान से चलेगा देश’: असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान

नई दिल्ली/हैदराबाद: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के कार्यक्रमों के बीच भारतीय संविधान को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की आधारशिला ‘भारत माता’ से नहीं, बल्कि हम भारत के लोग से शुरू होती है। ओवैसी ने तेलंगाना के सदाशिवपेट में जनसभा में कहा, “जब वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा हुई, मैंने संसद में खड़े होकर कहा कि 24 जनवरी 1950 को हमने अपना संविधान अपनाया और यह संविधान अंग्रेजी के शब्द ‘We the People’ से शुरू होता है, भारत माता से नहीं।” धर्म और देशप्रेम को जोड़ने पर आपत्तिअसदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर किसी राजनीतिक विचारधारा द्वारा धर्म को देशप्रेम से जोड़ने की कोशिश की जाती है, तो यह उनके लिए स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सवाल किया, “यदि धर्म और देश को एकसाथ जोड़ते हैं तो बहादुर शाह जफर को क्या जवाब देंगे, जिन्होंने ...
लोकसभा में फिर हंगामा: विपक्ष स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव
Natioanal

लोकसभा में फिर हंगामा: विपक्ष स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव और तीव्र हो गया है। सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे प्रश्नकाल बाधित हो गया और कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार किया है। विपक्षी दलों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी गई, तो स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। कार्यवाही में गतिरोधलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू करते ही सदस्यों से शांतिपूर्वक प्रश्नकाल चलाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बजट पर चर्चा में सभी सदस्यों को उनके निर्धारित समय के अनुसार बोलने का अवसर मिलेगा। लेकिन कांग्रेस सांसदों ने आसन के पास आकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे कार्यवाही केव...
भारत-यूरोपीय संघ FTA: चांदी की बारात, खुले नए व्यापार के द्वार
Natioanal

भारत-यूरोपीय संघ FTA: चांदी की बारात, खुले नए व्यापार के द्वार

नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुआ नया मुक्त व्यापार समझौता (FTA) देश के लिए आर्थिक और रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। यह करार न केवल दोनों पक्षों के व्यापार संबंधों को मजबूत करेगा, बल्कि अस्थिर वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में नियम-आधारित व्यापार का नया मॉडल भी प्रस्तुत करेगा। इतिहास और पृष्ठभूमिभारत और यूरोप के बीच व्यापारिक संबंध 250 ईसा पूर्व से समृद्ध रहे हैं। मसलिन, कपास, मसाले, हस्तशिल्प और रत्न यूरोप भेजे जाते थे और इसके बदले भारत को सोना और चांदी मिलता था। आधुनिक दौर में इसे फिर से मजबूत करने के लिए 2007 में FTA वार्ता शुरू हुई। हालांकि 2013 में मतभेदों के कारण यह रुकी, लेकिन 2022 में पुनः वार्ता शुरू हुई और दोनों देशों के दूरदर्शी नेतृत्व के चलते इसे अंतिम रूप दिया जा सका। मुख्य विशेषताएं और लाभ यह करार लगभग 2 अरब लोगों और 28 देशों को जोड़ने वाले विश...
अंडर-19 विश्व कप हीरो वैभव सूर्यवंशी के फैन बने शशि थरूर, सचिन से की तुलना
Natioanal

अंडर-19 विश्व कप हीरो वैभव सूर्यवंशी के फैन बने शशि थरूर, सचिन से की तुलना

नई दिल्ली: भारत को रिकॉर्ड छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने देशवासियों का दिल जीत लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर वे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करने वालों में कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी शामिल हो गए हैं। थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा,"वैभव सूर्यवंशी को तुरंत बड़े सम्मान मिलने चाहिए। पिछली बार जब हमारे पास क्रीज पर 14 साल का जीनियस था, उसका नाम सचिन तेंदुलकर था। और हमने उसे ज्यादा इंतजार नहीं करवाया था।" थरूर ने इस पोस्ट में वैभव की बल्लेबाजी को ‘Suryavansh-in-a-lifetime talent!’ बताते हुए युवाओं के लिए उन्हें एक रोल मॉडल करार दिया। आईसीसी की अंडर-19 विश्व कप सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिलवैभव सूर्यवंशी को आईसीसी की अंडर-...
बिहार में न्याय न मिलने पर पीड़ित माता-पिता ने दिल्ली में किया प्रदर्शन – पटना हॉस्टल कांड की NEET छात्रा के लिए इंसाफ की मांग
Natioanal

बिहार में न्याय न मिलने पर पीड़ित माता-पिता ने दिल्ली में किया प्रदर्शन – पटना हॉस्टल कांड की NEET छात्रा के लिए इंसाफ की मांग

नई दिल्ली: बिहार के पटना हॉस्टल कांड की पीड़िता की न्याय की उम्मीद टूटने पर उसके माता-पिता मजबूरन दिल्ली पहुँच गए और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में उन्हें न्याय मिल जाता, तो उन्हें राजधानी तक आने की जरूरत नहीं पड़ती। भावुक पिता ने कहा, “मैं अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ूंगा।” उनकी बात को दोहराते हुए मां ने कहा, “मुझे मेरी बेटी के लिए इंसाफ चाहिए। अगर बिहार में न्याय मिलता तो हम दिल्ली क्यों आते?” बता दें कि पटना में एक NEET छात्रा हॉस्टल में रहकर इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। पीड़ित छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न होने का दावा किया जा रहा है, जबकि पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों ने मामले में किसी यौन या पेनिट्रेटिव हमले की पुष्टि नहीं की है। छात्राओं की पढ़ाई प्रभावितइस घटना के बाद हॉस्टल की अन्य छात्राएं अपनी पढ़ाई...
अमेरिकी जीएम पशु चारा अब भारत में प्रवेश के क़रीब, क्यों बनी दशकों से चिंता का विषय
Natioanal

अमेरिकी जीएम पशु चारा अब भारत में प्रवेश के क़रीब, क्यों बनी दशकों से चिंता का विषय

नई दिल्ली: अमेरिका से जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) पशु चारा आयात का मसला भारत में लंबे समय से विवादित और संवेदनशील बना हुआ है। अमेरिकी डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेंस विद सॉल्युबल्स (DDGS) का मुद्दा राजनीतिक और व्यावसायिक दोनों दृष्टिकोण से चर्चा में रहा है, और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में यह कई दशक से अहम टॉपिक रहा है। एक दशक से जारी बहसभारत और अमेरिका के बीच मंत्रालयों स्तर पर कई दौर की चर्चा हुई है। भारत की जेनेटिक इंजीनियरिंग अप्रूवल कमेटी (GEAC) ने इस पर बार-बार अध्ययन किया और कम से कम दो उप-समितियों ने गहन मंथन भी किया। 2017 में GEAC को देशभर से ऐसे कई आवेदन मिले, जिनमें अमेरिकी DDGS के आयात की अनुमति मांगी गई। इसी दौरान पॉल्ट्री फार्मों ने जीएम सोयाबीन और मक्के के आयात के लिए आवेदन दायर किए। प्रोटीन की बढ़ती मांग और सस्ते विकल्पभारत में पशु चारे में मक्के पर बढ़ती निर्भरता ने उद्योग को D...