‘फ्रेंड्स फॉर लाइफ’ पहल से और मजबूत होगी भारतीय सेना की अंतरराष्ट्रीय कूटनीति
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने डिफेंस डिप्लोमेसी में नया कदम बढ़ाते हुए ‘फ्रेंड्स फॉर लाइफ’ नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य उन मित्र देशों के सैन्य और पूर्व सैन्य अधिकारियों को जोड़ना है, जिन्होंने अलग-अलग समय में भारतीय सेना के प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण लिया है।
इस डिजिटल मंच के माध्यम से अधिकारी एक-दूसरे के अनुभव साझा कर सकेंगे, पेशेवर संवाद को बढ़ावा देंगे और अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग को मजबूत करेंगे। भारतीय सेना के अनुसार, यह पहल 99 देशों के सैन्य अधिकारियों और पूर्व छात्रों को एक वैश्विक नेटवर्क में जोड़ने का काम करेगी।
अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रशिक्षण का व्यापक अनुभवपिछले एक दशक में भारतीय सेना ने मित्र देशों के 21,500 से अधिक सैन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया है। श्रीलंका के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो और नेपाल के सेना प्रमुख जनरल...










