Wednesday, July 22

Natioanal

जनगणना 2027: कहीं आप न छूट जाएं, अप्रैल 2026 से शुरू होगी पूरी तरह डिजिटल जनगणना
Natioanal

जनगणना 2027: कहीं आप न छूट जाएं, अप्रैल 2026 से शुरू होगी पूरी तरह डिजिटल जनगणना

    नई दिल्ली। भारत में वर्ष 2011 के बाद पहली बार होने जा रही जनगणना 2027 की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। भारत के रजिस्ट्रार जनरल (RGI) ने जनगणना से जुड़े नए नियम जारी कर दिए हैं। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें नागरिकों को ऑनलाइन स्व-गणना (सेल्फ एन्युमरेशन) का विकल्प भी मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, जनगणना की प्रक्रिया अप्रैल 2026 से शुरू होने की संभावना है।   कोरोना और चुनावों के कारण टली थी जनगणना   गौरतलब है कि जनगणना 2021 की घोषणा वर्ष 2020 में की गई थी, लेकिन पहले कोविड-19 महामारी और बाद में आम चुनावों के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। अब जनगणना नियम, 1990 में किए गए सभी हालिया संशोधनों को शामिल करते हुए नए नियम अधिसूचित किए गए हैं।   कोई भी व्यक्ति खुद भर सकेगा जनगणना फॉर्म   नई अधिसूचना के अनुसार, कोई भी नागरिक मोबाइल ऐप के माध्यम से स्व...
सुपरनोवा प्रोजेक्ट में घर खरीदारों को नई उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
Natioanal

सुपरनोवा प्रोजेक्ट में घर खरीदारों को नई उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    नई दिल्ली: नोएडा के सुपरटेक सुपरनोवा प्रोजेक्ट के अटके हुए काम को पूरा कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने पुराने प्रमोटरों को हटाते हुए प्रोजेक्ट में नया डेवलपर लाने का आदेश दिया और इसके लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इस फैसले से अटके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में घर खरीदारों के सपनों को नई दिशा मिली है।   तीन सदस्यीय समिति की जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति नए बिल्डर का चयन करेगी। चयन प्रक्रिया में डेवलपर के अनुभव, वित्तीय क्षमता और ट्रैक रिकॉर्ड को प्राथमिकता दी जाएगी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी ऐसा व्यक्ति या कंपनी, जो पहले से दिवालिया कंपनी या उसके पुराने प्रबंधन से जुड़ी हो, इस प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेगी।   कानूनी जानकारों की राय कानूनी विशेषज्ञों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे एक व्यावहारि...
दिल्ली की ‘जहरीली हवा’ से एलर्जी, नितिन गडकरी का बड़ा बयान
Natioanal

दिल्ली की ‘जहरीली हवा’ से एलर्जी, नितिन गडकरी का बड़ा बयान

    नई दिल्ली: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-NCR के प्रदूषण को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। गडकरी ने कहा कि उन्हें राजधानी में सिर्फ तीन दिन रहने पर ही एलर्जी हो जाती है।   यह बयान उन्होंने पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर की किताब लॉन्च के मौके पर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में 40 फीसदी प्रदूषण ट्रांसपोर्ट की वजह से होता है। उन्होंने कहा, “मैं ट्रांसपोर्ट मंत्री हूं, इसलिए इस जिम्मेदारी को भली-भांति समझता हूं।”   गडकरी ने फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता कम करने और इलेक्ट्रिक तथा हाइड्रोजन वाहन बढ़ावा देने की तत्काल जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने अपनी इको-फ्रेंडली फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ी का भी उदाहरण देते हुए बताया कि यह पूरी तरह इथेनॉल से चलती है, जिससे प्रदूषण कम होता है और फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता भी घटती है। &nb...
भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास 3 दिन के लिए बंद
Natioanal

भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास 3 दिन के लिए बंद

    नई दिल्ली: अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास भारत में 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक बंद रहेंगे। इस दौरान वीजा, पासपोर्ट और अन्य सामान्य कांसुलर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। दूतावास ने यह जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की।   अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश के अनुसार संघीय सरकार के विभाग और एजेंसियां इन तीन दिनों तक बंद रहेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल (2018, 2019 और 2020) में क्रिसमस की पूर्व संध्या और अगले दिन संघीय कर्मचारियों के लिए छुट्टी घोषित की थी। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी 2024 में इसी परंपरा को जारी रखा था।   दूतावास ने बताया है कि कार्यकारी विभागों के प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा या अन्य महत्वपूर्ण जरूरतों के आधार पर कुछ कार्यालयों को खुला रख सकते हैं।   इस निर्णय के अनुसार, सभी सामान्य कांसुलर सेव...
भारत को जल्द मिलेगा ओमान का जगुआर फाइटर जेट, वायुसेना के लिए अहम साबित होगा
Natioanal

भारत को जल्द मिलेगा ओमान का जगुआर फाइटर जेट, वायुसेना के लिए अहम साबित होगा

  नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना को जल्द ही ओमान से पूर्व उपयोग में रहे जगुआर फाइटर जेट मिलने वाले हैं। द वॉर जोन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और ओमान के बीच हुए समझौते के तहत इन विमानों के उपकरण और पुर्जों का इस्तेमाल भारतीय वायुसेना के पुराने जगुआर विमानों को अपग्रेड करने में किया जाएगा।   ये जेट विमान सीधे भारत में शामिल नहीं होंगे, बल्कि ओमान में तोड़कर उनके पुर्जों का उपयोग भारतीय जगुआर स्क्वाड्रनों के संचालन और मरम्मत में किया जाएगा। भारत ने पहले भी फ्रांस से पुराने जगुआर विमानों और पुर्जे हासिल किए थे।   जगुआर विमान की खासियत और अपग्रेड:   1980 के दशक में शुरू हुए DARIN आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत तीन चरणों में जगुआर विमानों को उन्नत किया गया। डारिन I और डारिन II ने नेविगेशन, हेड-अप डिस्प्ले, हथियार-लक्ष्यीकरण कंप्यूटर और मिसाइल सिस्टम में महत्वपूर्ण सुधार किए।...
भारत की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, ISRO के ‘बाहुबली’ मिशन की सफलता पर पीएम मोदी ने दी बधाई
Natioanal, Politics

भारत की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, ISRO के ‘बाहुबली’ मिशन की सफलता पर पीएम मोदी ने दी बधाई

    नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। बुधवार सुबह करीब 8.54 बजे, आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एलवीएम-एम6 रॉकेट ने उड़ान भरी। इस मिशन के तहत अमेरिका की अगली पीढ़ी का संचार सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।   इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "भारत ने अंतरिक्ष में एक बड़ी छलांग लगाई है। LVM3-M6 मिशन की सफलता के साथ, भारत ने अपने धरती से अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट लॉन्च किया। यह भारत के लिए गर्व का पल है।"   पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस सफलता से भारत की भारी सैटेलाइट लॉन्च क्षमता मजबूत हुई है और दुनिया भर में व्यावसायिक लॉन्च के बाजार में भारत की बढ़ती भूमिका उजा...
HSL-विशाखापत्तनम पोर्ट की साझेदारी और मजबूत, 60T BP टग प्रोजेक्ट में डबल माइलस्टोन हासिल
Natioanal

HSL-विशाखापत्तनम पोर्ट की साझेदारी और मजबूत, 60T BP टग प्रोजेक्ट में डबल माइलस्टोन हासिल

    विशाखापत्तनम: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) ने 22 दिसंबर 2025 को विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी के लिए 60 टन बोलार्ड पुल (60T BP) टग कार्यक्रम में दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इस अवसर पर पहले 60T BP टग का कील लेइंग (Keel Laying) समारोह संपन्न हुआ, जिसे पूरी तरह स्वदेशी डिजाइन और निर्माण के साथ तैयार किया जा रहा है। साथ ही, दूसरे 60T BP टग के निर्माण के लिए औपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर भी किए गए।   इन दोहरी उपलब्धियों ने HSL और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी के बीच लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद और मजबूत साझेदारी संबंधों को और मजबूती दी है।   प्रोजेक्ट की खास बातें   यह प्रोजेक्ट ‘मैरीटाइम इंडिया विजन 2030’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत है। 32.5 मीटर लंबा यह टग विशेष रूप से मुश्किल पोर्ट ऑपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। बड़े जहाजों की सुरक्षित ...
‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ मिशन लॉन्च: ISRO ने रचा इतिहास, मोबाइल नेटवर्क का अंदाज बदलेगा
Natioanal

‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ मिशन लॉन्च: ISRO ने रचा इतिहास, मोबाइल नेटवर्क का अंदाज बदलेगा

  श्रीहरिकोटा/नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार सुबह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से अपने सबसे बड़े वाणिज्यिक मिशन ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 का सफल प्रक्षेपण किया। LVM3-M6 रॉकेट के जरिए यह 6100 किलोग्राम वजनी संचार उपग्रह पृथ्वी की निम्न कक्षा (LEO) में स्थापित होगा।   मिशन की खासियत   यह उपग्रह 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर तैनात होगा। मिशन के जरिए दुनिया भर में सीधे स्मार्टफोन को उच्च गति वाली 4G और 5G ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस उपग्रह से मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी में बड़े बदलाव आएंगे और वॉयस-वीडियो कॉल, संदेश, स्ट्रीमिंग और डेटा सेवाओं की गुणवत्ता सुधरेगी। प्रक्षेपण के लगभग 15 मिनट बाद ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ उपग्रह रॉकेट से अलग हो जाएगा।   इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन का योगदान इस मिशन में इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन का नेतृत्...
स्पेस में भारत का दबदबा बरकरार: ISRO का ‘बाहुबली’ मिशन सफल, वी. नारायणन के नेतृत्व में हासिल सफलता
Natioanal

स्पेस में भारत का दबदबा बरकरार: ISRO का ‘बाहुबली’ मिशन सफल, वी. नारायणन के नेतृत्व में हासिल सफलता

    नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज एक बार फिर इतिहास रचते हुए अपना अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट लॉन्च सफलतापूर्वक किया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से LVM3-M6 रॉकेट के जरिए अमेरिका के अगले पीढ़ी के कम्युनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 का सफल प्रक्षेपण किया गया। इस रॉकेट की ताकत को देखते हुए इसे 'बाहुबली' भी कहा जाता है।   इसरो चीफ वी. नारायणन का योगदान इस मिशन के संचालन में ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने अहम भूमिका निभाई। मिशन से पहले उन्होंने तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मिशन की सफलता की कामना की। डॉ. नारायणन ने बताया कि यह सैटेलाइट 4G और 5G संचार सेवाओं को सपोर्ट करेगा, जिससे मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं की गुणवत्ता और गति में सुधार होगा।   वी. नारायणन कौन हैं?   डॉ. ...
आज का मौसम 24 दिसंबर 2025: कड़ाके की ठंड, बारिश का अलर्ट और 22 शहरों में घना कोहरा
Natioanal

आज का मौसम 24 दिसंबर 2025: कड़ाके की ठंड, बारिश का अलर्ट और 22 शहरों में घना कोहरा

  नई दिल्ली। देशभर में कड़ाके की ठंड ने अपना कहर जारी रखा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक शीतलहर ने आम लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, जबकि 22 शहरों में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रहने का अनुमान है।   उत्तर भारत में मौसम का हाल दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के चार राज्यों—जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश—में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इन राज्यों में 28 दिसंबर तक हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी है। हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में मौसम बिगड़ सकता है, और न्यूनतम तापमान कई जगहों पर 7 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।   घने कोहरे की चेतावनी वाले प्रमुख शहर   बिहार: पटना, गया, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, दरभंगा झारखंड: रांची उत्तर प्र...