ललित मोदी और विजय माल्या का वीडियो वायरल, खुद को बताया ‘सबसे बड़ा भगोड़ा’
नई दिल्ली। भारत से भगोड़े ललित मोदी ने विजय माल्या की जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में ललित मोदी ने खुद और माल्या को “भारत के सबसे बड़े भगोड़े” बताते हुए मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की।
वीडियो में ललित मोदी लंदन से कहते सुनाई दे रहे हैं, “हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे बड़े भगोड़े।” उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के साथ लिखा, “मुझे इंटरनेट को ब्रेक डाउन करने के लिए फिर से कुछ करने दो। आप लोगों के लिए कुछ। अपना दिल जलाओ।”
वीडियो पर सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाएं तीखी
इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही। एक यूजर ने लिखा कि इन दोनों ने भारतीय सरकार का मजाक उड़ाया है, जबकि दूसरे ने कहा कि वे इंटरनेट डाउन नहीं कर रहे। कई लोगों ने इस स्थिति के लिए भारतीय अधिकारियों और कानून प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया। कुछ यूजर्स ने टिप्पण...










