स्वदेशी जेट इंजन से सुदर्शन चक्र तक, रक्षा मंत्री ने बताया भारत का भविष्य
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा में आने वाले समय में एक निर्णायक भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की घोषणा इस साल 15 अगस्त को की थी।
रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि स्वदेशी जेट इंजन का विकास अब एक राष्ट्रीय मिशन बन चुका है और इसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आधुनिक युद्ध अब केवल हथियारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आइडिया, टेक्नोलॉजी और एडप्टिबिलिटी का युद्ध बन गया है।
रक्षा मंत्री ने मॉडर्न वॉरफेयर की तीन अहम जरूरतों पर विशेष जोर दिया:
प्रिसिजन-गाइडेड वेपन
रियल-टाइम इंटेलिजेंस
डेटा-ड्रिवेन डिसिजन मेकिंग
उन्होंने कहा, “जो देश टेक्नोलॉजी, स्ट्रैटजिक विजन और एडप्टिबिलिटी की इस तिकड़ी में महारत हासिल करे...










