Wednesday, July 22

Politics

महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में दुखद निधन, अंतिम मीटिंग में मंजूरी दी कई विकास परियोजनाओं को
Maharashtra, Politics, State

महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में दुखद निधन, अंतिम मीटिंग में मंजूरी दी कई विकास परियोजनाओं को

मुंबई: महाराष्ट्र के डेप्युटी मुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। वे बारामती में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन लैंडिंग के दौरान हुए हादसे में विमान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। अजित पवार का यह अंतिम सार्वजनिक दायित्व 27 जनवरी को मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कमिटी की मीटिंग था। इस मीटिंग में कई अहम विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी। मुख्य परियोजनाओं में शामिल हैं: छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मेट्रो लाइन 8 के माध्यम से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की परियोजना। नासिक सिटी परिक्रमा मार्ग का निर्माण, जिसकी कुल लंबाई 66.15 किमी और अनुमानित लागत ₹3954 करोड़ है। गढ़चिरौली जिले में नवेगांव मोरे-कोंसारी मुल...
विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, देशभर में शोक की लहर
Delhi (National Capital Territory), Politics, State

विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, देशभर में शोक की लहर

नई दिल्ली/बारामती।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी सुप्रीमो अजित पवार का बुधवार को एक दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वे जिला पंचायत चुनावों के सिलसिले में बारामती जा रहे थे। लैंडिंग से ठीक पहले विमान के निचले हिस्से में आग लग गई, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास किया गया, लेकिन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक जगत, प्रशासनिक वर्ग और आम जनता सभी ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी करते हुए लिखा— “महाराष्ट्र के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी के एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में असामयिक निधन की खबर अत्यंत ...
पीएम मोदी के प्रस्ताव पर नीतीश कुमार का साहसी रुख वही राजनीतिक स्टैंड, जिसके आगे अजित पवार भी हुए नतमस्तक
Bihar, Politics, State

पीएम मोदी के प्रस्ताव पर नीतीश कुमार का साहसी रुख वही राजनीतिक स्टैंड, जिसके आगे अजित पवार भी हुए नतमस्तक

पटना।बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हमेशा एक ऐसे नेता के रूप में देखा गया है, जो सत्ता से अधिक सम्मान, सिद्धांत और राज्यहित को प्राथमिकता देते हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्ताव पर लिया गया उनका एक पुराना निर्णय आज भी देश की राजनीति में उदाहरण के तौर पर याद किया जाता है—एक ऐसा साहसिक स्टैंड, जिसकी सराहना बाद में एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने भी सार्वजनिक रूप से की थी। 0वीं बार शपथ, पटना पहुंचे थे अजित पवार नवंबर 2025 में जब नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तब यह समारोह ऐतिहासिक बन गया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर अजित पवार ने कहा था— “नीतीश कुमार का 10वीं बार मुख्यमंत्री बनना न केवल बिहार, बल्कि भारतीय राजनी...
दरभंगा को जल्द मिलेगा चमचमाता बस स्टैंड फोर लेन आमस–दरभंगा पथ सहित 138 करोड़ की विकास सौगात
Bihar, Politics, State

दरभंगा को जल्द मिलेगा चमचमाता बस स्टैंड फोर लेन आमस–दरभंगा पथ सहित 138 करोड़ की विकास सौगात

दरभंगा।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण में मिथिलांचल के केंद्र दरभंगा को विकास की बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री ने जिले में 138 करोड़ रुपये से अधिक की 90 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें अत्याधुनिक बस पड़ाव, निर्माणाधीन दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल और फोर लेन आमस–दरभंगा पथ जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने दरभंगा हवाई अड्डे पर पहुंचते ही सघन निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की और विकास कार्यों की गुणवत्ता व समयसीमा की स्वयं समीक्षा की। 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास, 33 करोड़ की 40 योजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने बताया कि दरभंगा जिले में 105 करोड़ रुपये की 50 योजनाओं का शिलान्यास 33 करोड़ रुपये की 40 योजनाओं का उद्घाटनकिया गया है। इन योजनाओं से जिले की आधारभूत संरचना, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्...
अधूरा सपना, अधूरी कहानी  अजित पवार का बिहार प्रयोग भले ही असफल रहा
Bihar, Politics, State

अधूरा सपना, अधूरी कहानी अजित पवार का बिहार प्रयोग भले ही असफल रहा

पटना।महाराष्ट्र की राजनीति से बुधवार को एक अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई। बारामती के पास हुए भीषण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार का असामयिक निधन हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत की पुष्टि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने की है।इस हृदयविदारक घटना के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत राज्य के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। चुनावी कार्यक्रम में जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, 66 वर्षीय अजित पवार बुधवार सुबह मुंबई से बारामती एक चुनावी जनसभा में शामिल होने जा रहे थे। लैंडिंग के दौरान उनका विमान अच...
अजित पवार का बिहार दांव, जो सफल होता तो एनसीपी बनती राष्ट्रीय सियासत की बड़ी ताकत
Bihar, Politics, State

अजित पवार का बिहार दांव, जो सफल होता तो एनसीपी बनती राष्ट्रीय सियासत की बड़ी ताकत

पटना।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार के आकस्मिक निधन के साथ ही भारतीय राजनीति के एक ऐसे अध्याय पर विराम लग गया, जिसमें बड़े राजनीतिक प्रयोगों और अधूरे सपनों की छाया रही। बिहार की राजनीति में एनसीपी को स्थापित करने की उनकी कोशिश भी ऐसा ही एक प्रयोग थी, जो अगर सफल होता तो पार्टी को भाजपा और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय ताकतों की कतार में खड़ा कर सकता था। बिहार में एनसीपी का राजनीतिक सफर कभी भी मजबूत नहीं रहा। पार्टी के ढाई दशक से अधिक के अस्तित्व में वर्ष 2005 ही वह दौर रहा, जिसे एनसीपी के लिए ‘गोल्डन ईयर’ माना जाता है। इसके बाद बिहार में पार्टी लगातार हाशिये पर जाती चली गई। शुरुआती पकड़, फिर ढलान राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, 1999 में कांग्रेस से अलग होकर बनी एनसीपी की बिहार में शुरुआत अपेक्षाकृत बेहतर रही थी। सीमांचल क्षेत्र—कटिहार और पूर्णिया—में पार्टी की मौजूदगी...
फाइल दबाने की कीमत चुकानी पड़ी भारी, समीक्षा बैठक में खुली पोल डिप्टी सीएम ने थमाया तत्काल निलंबन आदेश
Bihar, Politics, State

फाइल दबाने की कीमत चुकानी पड़ी भारी, समीक्षा बैठक में खुली पोल डिप्टी सीएम ने थमाया तत्काल निलंबन आदेश

पटना।बिहार सरकार में कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक अहम प्रशासनिक फाइल को समय पर प्रस्तुत नहीं करने के मामले में विभाग के दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया है और स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी कामकाज में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबित किए गए अधिकारियों में शाखा अधिकारी उमेश्वर कुमार सिंह और सहायक शाखा अधिकारी जितेंद्र कुमार शामिल हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक महत्वपूर्ण फाइल को जानबूझकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आगे नहीं बढ़ाया, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया प्रभावित हुई। समीक्षा बैठक में सामने आई लापरवाही यह मामला करीब एक सप्ताह पहले उस समय उजागर हुआ, जब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा विभाग की एक उच्चस्तरीय ...
बिहार में ‘जंगलराज’ के वे कारनामे, जिन्होंने नीतीश कुमार के सत्ता पथ को किया प्रशस्त
Bihar, Politics, State

बिहार में ‘जंगलराज’ के वे कारनामे, जिन्होंने नीतीश कुमार के सत्ता पथ को किया प्रशस्त

बिहार की राजनीति में ‘जंगलराज’ केवल एक चुनावी नारा नहीं रहा, बल्कि वह दौर रहा जिसने राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक क्षमता और शासन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। 1990 के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासनकाल में बढ़ते अपराध, जातीय नरसंहार, अपहरण उद्योग और व्यापक भ्रष्टाचार ने बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर बदनामी के शिखर पर पहुंचा दिया। इन्हीं परिस्थितियों ने अंततः सत्ता परिवर्तन की जमीन तैयार की और नीतीश कुमार के उदय का मार्ग प्रशस्त हुआ। दिलचस्प तथ्य यह है कि ‘जंगलराज’ शब्द किसी राजनीतिक दल की उपज नहीं था। पहली बार इस शब्द का प्रयोग पटना हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश ने राज्य सरकार की बदइंतजामी पर टिप्पणी करते हुए किया था। यह टिप्पणी किसी हत्या या बलात्कार जैसे गंभीर आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान नहीं, बल्कि राजधानी पटना में मॉनसून के दौरान जलजमाव और अव्यवस्थित सड़कों को लेकर की गई थी। ...
विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, योगी, अखिलेश और मायावती ने जताया गहरा शोक
Politics, State, Uttar Pradesh

विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, योगी, अखिलेश और मायावती ने जताया गहरा शोक

लखनऊ (देवेश पांडेय) – महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती क्षेत्र में विमान हादसे में निधन हो गया। इस दुखद घटना ने देशभर में शोक की लहर दौड़ा दी है। हादसे में उनके साथ विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि यह हादसा अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोकसंतप्त परिवार को सबल देने की प्रार्थना की। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने अजित पवार को महा...
यूजीसी बिल के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध जारी, मायावती ने तीन पॉइंट में समझाई स्थिति
Politics, State, Uttar Pradesh

यूजीसी बिल के खिलाफ सवर्ण समाज का विरोध जारी, मायावती ने तीन पॉइंट में समझाई स्थिति

लखनऊ (राहुल पराशर) – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा 15 जनवरी 2026 से लागू किए गए नए नियम 'उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026' पर सवर्ण समाज का विरोध लगातार जारी है। इस बिल के तहत सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में समानता कमिटी का गठन अनिवार्य किया गया है, जिसमें एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व शामिल होगा। वहीं, सवर्ण वर्ग के प्रतिनिधित्व का अभाव इसे उनके खिलाफ माना जा रहा है। इस मसले पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तीन प्रमुख बिंदुओं में अपनी स्थिति स्पष्ट की: 1. जातीय मानसिकता के तहत विरोध अनुचितमायावती ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिवाद और भेदभाव को रोकने के लिए ही यह बिल लागू किया गया है। बिल का विरोध केवल उन सवर्ण वर्ग के लोगों की जातिवादी मानसिकता के...