Wednesday, July 22

Bihar

पटना पुस्तक मेला: वरिष्ठ लेखक अवधेश प्रीत को समर्पित आयोजन, उद्घाटन समारोह में पहुंचे CM नीतीश कुमार
Bihar, Politics, State

पटना पुस्तक मेला: वरिष्ठ लेखक अवधेश प्रीत को समर्पित आयोजन, उद्घाटन समारोह में पहुंचे CM नीतीश कुमार

पटना। साहित्य–संस्कृति प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित 41वां पटना पुस्तक मेला शुक्रवार को गांधी मैदान में शुरू हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया और इसके बाद विभिन्न प्रकाशकों के स्टॉल का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर एक पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में जल संसाधन राज्य मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट (सीआरडी) द्वारा आयोजित यह महोत्सव 16 दिसंबर तक चलेगा। इस वर्ष का आयोजन हाल ही में दिवंगत हुए वरिष्ठ कथाकार अवधेश प्रीत को समर्पित है। मेले का विषय है—“वेलनेस: ए वे ऑफ लाइफ” (स्वास्थ्य—जीवन जीने का एक तरीका), जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य संवाद से जुड़ा है। इसी के अनुरूप डॉक्टरों के साथ जनसंवाद और प्रतिभागियों के लिए ओपन ज़ुम्बा सत्र जैसी गतिविधियाँ रखी गई हैं। 200 से अधिक स्टॉल, 300 से ज्यादा ...
गुटखा-तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, राजद सांसद ने लोकसभा में उठाई आवाज
Bihar, State

गुटखा-तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, राजद सांसद ने लोकसभा में उठाई आवाज

नई दिल्ली/बक्सर। लोकसभा में गुरुवार को राजद सांसद सुधाकर सिंह ने गुटखा और पान मसाला पर उपकर लगाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए इन हानिकारक उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग कर डाली। सांसद ने स्पष्ट कहा कि सरकार यदि सचमुच जनता के स्वास्थ्य की चिंता करती है, तो टैक्स बढ़ाने के बजाय इन उत्पादों के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाए। प्रस्तावित ‘स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025’ पर बोलते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि सरकार गुटखा और पान मसाला जैसी "पाप वस्तुओं" पर उपकर लगाकर जन स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा कोष बनाने की बात कर रही है, लेकिन असल उद्देश्य स्वास्थ्य संरक्षण नहीं बल्कि राजस्व बढ़ाना दिखाई देता है। “क्या सिर्फ उपकर लगाने से सुधरेगा लोगों का स्वास्थ्य?”—सुधाकर सिंह लोकसभा में अपनी बात रखते हुए उन्होंने सवाल किया—“गुटखा और पान मसाला पर उप...
तेज प्रताप यादव ने पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास पर दर्ज कराई शिकायत, छवि धूमिल करने का आरोप
Bihar, State

तेज प्रताप यादव ने पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास पर दर्ज कराई शिकायत, छवि धूमिल करने का आरोप

पटना: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ सचिवालय थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि पूर्व अधिकारी ने एक चैनल के माध्यम से उनके खिलाफ आपत्तिजनक, झूठी और मनगढ़ंत बातें फैलाकर उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। “मनगढ़ंत और आधारहीन बातें कही गईं” — तेज प्रताप शिकायत में तेज प्रताप ने कहा कि अमिताभ दास ने उनके निजी जीवन और पारिवारिक मामलों पर बिना आधार और तथ्यहीन टिप्पणी की, जो एक पूर्व आईपीएस अधिकारी के पद और गरिमा के विरुद्ध है। तेज प्रताप ने इसे सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी ना केवल अपमानजनक है, बल्कि उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाली भी। निजी और पारिवारिक मामलों में दखल का आरोप तेज प्रताप यादव न...
गोपालगंज कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: नाबालिग लड़की कई मंजिला इमारत की रेलिंग पर टहलती रही, पुलिस ने दिखाई सूझबूझ
Bihar, State

गोपालगंज कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: नाबालिग लड़की कई मंजिला इमारत की रेलिंग पर टहलती रही, पुलिस ने दिखाई सूझबूझ

गोपालगंज। शुक्रवार दोपहर गोपालगंज कोर्ट परिसर उस समय दहशत और अफरा-तफरी में बदल गया, जब एक नाबालिग लड़की नई न्यायालय भवन की कई मंजिला छत पर पहुंचकर रेलिंग पर खतरनाक तरीके से टहलने लगी। कुछ देर तक किसी को समझ ही नहीं आया कि यह लड़की आखिर कर क्या रही है। लोग भागते हुए ऊपर देखने लगे और पूरा परिसर ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’ के माहौल में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़की छत के किनारे बनी लोहे की रेलिंग पर लगातार इधर-उधर घूम रही थी, जिससे यह आशंका गहराती चली गई कि वह आत्महत्या का प्रयास कर सकती है। परिसर में मौजूद लोगों ने उसे आवाज देकर नीचे उतरने की अपील की, लेकिन वह लगातार रेलिंग पर ही चलती रही। इस बीच, कई लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल होने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए। सुरक्षा बलों ने जोखिम उठाते...
‘ज्ञान, ईमान और विज्ञान’… दो लाइनों में RJD पर भारी पड़े नीतीश के वरिष्ठ मंत्री, सदन में गूंजा पुराना राजनीतिक सच
Bihar, Politics, State

‘ज्ञान, ईमान और विज्ञान’… दो लाइनों में RJD पर भारी पड़े नीतीश के वरिष्ठ मंत्री, सदन में गूंजा पुराना राजनीतिक सच

पटना/एनबीटी। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2025 का अंतिम दिन सियासी तकरारों से सराबोर रहा। राजद ने शुरू से ही नीतीश सरकार पर सवालों की झड़ी लगा दी—कभी योजनाओं के बजट पर, तो कभी नीयत पर। लेकिन सत्र के समापन से ठीक पहले नीतीश सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने महज दो वाक्यों में पूरा माहौल ही बदल दिया। उनकी प्रतिक्रिया ने राजद की तीखी आलोचनाओं का ऐसा जवाब दिया कि सदन में सन्नाटा पसर गया। आलोक मेहता ने उठाए थे बड़े सवाल पूर्व मंत्री और राजद विधायक आलोक मेहता ने महिला रोजगार योजना समेत कई योजनाओं की स्थिरता पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि “सरकार योजनाएं घोषित तो करती है, लेकिन फंडिंग की व्यवस्था कहां है?” विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी इन्हीं मुद्दों को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बनाए रखा। पहले आंकड़ों से जवाब, फिर अनुभव का वार ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने ...
नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई: एक डायरी ने खोल दिया हथियार तस्करी नेटवर्क का राज
Bihar, State

नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई: एक डायरी ने खोल दिया हथियार तस्करी नेटवर्क का राज

अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गुरुवार को नालंदा जिले में संयुक्त अभियान चलाया। अचानक हुई इन दबिशों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दो पूर्व आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी जांच टीम ने दो संदिग्धों— गौरागढ़ निवासी मोहम्मद परवेज और मोरातालाब गांव के राजू यादव— के घरों पर गहन तलाशी ली। दोनों पर पहले भी अवैध हथियार तस्करी में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं। कुछ माह पूर्व भी इनके ठिकानों से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। डिजिटल डाटा और लेन-देन के दस्तावेज निशाने पर अभियान का फोकस नेटवर्क से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल डेटा, बैंक लेन-देन और अन्य डिजिटल साक्ष्य जुटाने पर रहा। हालांकि तलाशी के दौरान हथियार या प्रतिबंधित सामान बरामद नहीं हुआ।राजू यादव के एक परिजन ने बताया— “टी...
बिहार पुलिस का गुवाहाटी में ‘ऑपरेशन प्रिंसिपल’ सफल, 10 दिन की घेराबंदी के बाद कातिल दबोचा
Bihar, State

बिहार पुलिस का गुवाहाटी में ‘ऑपरेशन प्रिंसिपल’ सफल, 10 दिन की घेराबंदी के बाद कातिल दबोचा

नालंदा/समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय लड़की की हत्या के करीब चार महीने बाद बिहार पुलिस ने आखिरकार उसके कातिल को गुवाहाटी से गिरफ्तार कर लिया। नालंदा का रहने वाला यह आरोपी अपने हुलिये में बड़ा बदलाव कर गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। पुलिस ने गुप्त इनपुट के आधार पर गुवाहाटी में 10 दिनों तक रुककर विशेष रणनीति तैयार की और मंगलवार को उसे धर दबोचा। प्रेमिका की बहन बनी मौत का शिकारगिरफ्तार आरोपी कुमुद कुमार उर्फ दीपक (40) बहेड़ी के एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल था। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह मृतका गुड़िया कुमारी की बड़ी बहन से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन गुड़िया इस रिश्ते के खिलाफ थी। आरोपी के मुताबिक, “गुड़िया हमारी शादी में बाधा बन रही थी। इसलिए मैंने उसे गोली मार दी।”हत्या के बाद आरोपी अपनी प्रेमिका को भी नुकसान पहुंचाने की फिराक ...
बिहार के 12 हजार शिक्षक हुए दक्ष: सीबीएसई के गुर सीखकर तैयार किए ‘PARAKH’ आधारित पाठ, 5 दिन की ट्रेनिंग हुई सफल
Bihar, State

बिहार के 12 हजार शिक्षक हुए दक्ष: सीबीएसई के गुर सीखकर तैयार किए ‘PARAKH’ आधारित पाठ, 5 दिन की ट्रेनिंग हुई सफल

पटना: बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा आयोजित 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कक्षा 6 से 8 तक के 12,000 से अधिक गणित और विज्ञान शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को तीन चरणों में 17 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक चलाया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप शिक्षकों को अनुभवात्मक, कौशल-आधारित और पूछताछ-आधारित शिक्षण पद्धतियों में दक्ष बनाना था। प्रशिक्षण का नेतृत्व सीबीएसई विशेषज्ञों ने किया। सीबीएसई के विशेषज्ञों से सीखे आधुनिक शिक्षण के गुर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का मुख्य फोकस था— प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग (PBL) अनुभवात्मक शिक्षण पूछताछ-आधारित कक्षा अभ्यास शिक्षकों को ऐसी पाठ योजनाएं बनाने का प्...
‘महादेव आते हैं मदद के लिए’, तेज प्रताप यादव ने पोस्ट किया नया वीडियो, जताया परिवार और दुनिया के प्रति संदेश
Bihar, State

‘महादेव आते हैं मदद के लिए’, तेज प्रताप यादव ने पोस्ट किया नया वीडियो, जताया परिवार और दुनिया के प्रति संदेश

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हाल ही में पारिवारिक और राजनीतिक दोनों तरह के संकटों का सामना कर रहे हैं। राजनीतिक रूप से अब वे विधायक नहीं रहे, और परिवार से भी उनका सरकारी बंगला और अन्य सुविधाएं छिन गई हैं। बावजूद इसके, तेज प्रताप यादव अपने सोशल मीडिया वीडियो के जरिए सुर्खियों में बने रहते हैं। नया वीडियो:3 दिसंबर की सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से नया वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वे अपने सरकारी बंगले में धूप में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने आसमानी रंग की जींस, काले रंग की हूडी और लाल रंग की शर्ट पहनी हुई है। सूर्य की ओर आंखें बंद करके खड़े तेज प्रताप के पीछे भगवान भोलेनाथ के रूद्र रूप का गीत बज रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति उन्हें रिकॉर्ड करता दिख रहा है, जिसकी परछाई भी स्पष्ट नजर आती है। कैप्शन में क्या लिखा:वीडिय...
नई नीतीश सरकार में बिहार प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों को मंत्रियों का निजी सचिव नियुक्त
Bihar, Politics, State

नई नीतीश सरकार में बिहार प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों को मंत्रियों का निजी सचिव नियुक्त

पटना: बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार ने मंगलवार को बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के पांच अधिकारियों को मंत्रियों के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया। सरकार की ओर से संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन नियुक्तियों के तहत सभी अधिकारी विभिन्न विभागों के मंत्रियों के निजी सचिव पदों पर तैनात किए गए हैं। निजी सचिव के रूप में नियुक्त अधिकारी: रंजीत कुमार – उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निजी सचिव। सुनील कुमार तिवारी – उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के निजी सचिव। संजय कुमार – ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी के निजी सचिव। पूर्णेन्दु कुमार – आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद के निजी सचिव। गिरधारी लाल – समाज कल्याण विभाग मंत्री मदन सहनी के निजी सचिव (सरकारी)। प्रशासनिक प्रक्रिया:जीएडी के आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों की सेवाएं बिहार मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को हस्तांतरित...