एक हाथ से दिया तो दूसरे हाथ से लिया: BJP के प्रेम कुमार स्पीकर, नीतीश के करीबी नरेंद्र नारायण यादव डिप्टी स्पीकर
पटना: बिहार विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पदों को लेकर मंडरा रहे संशय के बादल अब साफ हो गए हैं। बीजेपी के प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया है, वहीं नरेंद्र नारायण यादव को डिप्टी स्पीकर पद का निर्विरोध निर्वाचन मिला है।
विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर जब तक बीजेपी और जदयू में खींचतान थी, तब यह तय था कि जदयू के पास अध्यक्ष पद जाएगा तो डिप्टी स्पीकर का विकल्प बीजेपी का होगा और अगर अध्यक्ष पद बीजेपी को मिलता तो डिप्टी स्पीकर जदयू के पास होगा। इस बार जैसे ही प्रेम कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से सामने आया, वैसे ही डिप्टी स्पीकर के लिए नरेंद्र नारायण यादव का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया। इसका औपचारिक ऐलान आगामी सत्र में 4 दिसंबर को किया जाएगा।
एक हाथ से दिया, दूसरे हाथ से लियाराजनीतिक समीकरणों की बात करें तो कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री न...










