हाथों में मेहंदी, चेहरे पर मुस्कान: फ्रांस की दुल्हन सिंगरौली में रचाई हिंदू परंपरा के अनुसार शादी
सिंगरौली, मध्य प्रदेश: प्रेम की कोई सरहद नहीं होती, यह कहावत सिंगरौली में हुए एक अनोखे विवाह में सच साबित हुई। फ्रांस से आई युवती शार्लोट ओलानियां ने जिले के पंचखोरा रोड निवासी संदीप कुमार सिंह के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंध गई। दुल्हन के परिवार के करीब 25 सदस्य भी इस खुशी के मौके पर सिंगरौली पहुंचे थे।
पारंपरिक रस्मों का आयोजन:शादी के आयोजन में भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों का पूरा ख्याल रखा गया। बुधवार को हल्दी की रस्म धूमधाम से संपन्न हुई, वहीं गुरुवार को दिनभर मेहंदी की रस्म चली। शार्लोट के हाथों में पारंपरिक डिज़ाइनों की मेहंदी रची गई। रात को मंत्रोच्चार के साथ विधिवत विवाह संपन्न हुआ, जिसमें दोनों जीवनसाथी एक-दूसरे के साथ बंधे।
दुल्हन और दूल्हे की प्रतिक्रिया:शार्लोट ओलानियां ने कहा, “मैं बचपन से भारत के बारे में सुनती आई हूं। संदीप से हमारी मुलाक...










