मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा मीट ग्राइंडर में छिपाकर रियाद से लाया गया 3 करोड़ का सोना जब्त
मुंबई: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय कूरियर टर्मिनल पर एक बेहद चालाकी से छिपाई गई सोने की खेप बरामद की। रियाद (सऊदी अरब) से आई इस खेप में 1.815 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना, जिसकी कीमत लगभग 2.89 करोड़ रुपये, बड़ी चतुराई से मीट ग्राइंडर मशीन के अंदर छिपाया गया था।
डीआरआई अधिकारियों ने पार्सल की प्रारंभिक जांच में कुछ संदेह महसूस किया और जब मीट ग्राइंडर खोला गया, तो इसके गियर में 32 छोटे-छोटे सोने के टुकड़े मिले। इसके साथ ही सोना छिपाने में इस्तेमाल की गई मशीन भी जब्त की गई।
दो लोग गिरफ्तार, जांच जारी
डीआरआई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक व्यक्ति वह था जो कूरियर लेने आया, जबकि दूसरा व्यक्ति फर्जी या किसी और के केवाईसी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कूरियर क्लीयरेंस में मदद कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित अंतरराष्ट्रीय सोने की तस्क...










