सपा की साइकिल से ज्यादा उड़ी पतंग! मुंबई में मुस्लिमों के नए ‘मसीहा’ बनते दिखे असदुद्दीन ओवैसी
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई बीएमसी और 29 महानगरपालिका चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पार्टी ने मुंबई और एमएमआर के कई पॉकेट में मजबूत पकड़ बनाई और कुल 126 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रदर्शन केवल दो सीटों तक सीमित रहा, जिससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या मुंबई में मुस्लिमों का सपा से मोहभंग हो गया है।
बीएमसी चुनाव में AIMIM ने गोवंडी इलाके में सेंधमारी करते हुए सात सीटें जीतकर अपनी पकड़ मजबूत की। इसके अलावा, पार्टी ने एक नॉन-हिंदू पार्षद को भी बीएमसी में अपना नेता बनाया। इस जीत से यह स्पष्ट हुआ कि ओवैसी की पार्टी केवल मुस्लिम वोट बैंक तक ही सीमित नहीं रही बल्कि विविध समुदायों में भी अपनी पहचान बना रही है।
तीस दशक पहले मुंबई में दस्तक देने वाली सपा ने 1992-93 के दंगों के ब...










