Tuesday, July 21

State

सांप पालतू है या जंगली? BJP विधायक के सवाल पर मंत्री फंसे, 10 लाख बनाम 4 लाख मुआवजे पर हंगामा
Bihar, Politics, State

सांप पालतू है या जंगली? BJP विधायक के सवाल पर मंत्री फंसे, 10 लाख बनाम 4 लाख मुआवजे पर हंगामा

पटना: बिहार विधानसभा में एक अनोखा लेकिन गंभीर सवाल उठा है। दरभंगा के भाजपा विधायक जीबेश मिश्रा ने सदन में सरकार से पूछा कि क्या सांप पालतू है या जंगली? उन्होंने कहा कि अगर सांप जंगली माना जाता है तो मृतक के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे में भेदभाव क्यों किया जा रहा है। विधायक ने स्पष्ट किया कि सरकार के नियमों के अनुसार जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे के रूप में मिलते हैं, जबकि सर्पदंश के मामलों में आपदा प्रबंधन विभाग केवल 4 लाख रुपये ही देता है। इस असमानता पर विधायक ने कड़ा सवाल उठाया और पीड़ितों के लिए समान मुआवजे की मांग की। मंत्री फंसे, सांप को किया अलग वर्गीकृतइस सवाल पर पर्यावरण, वन और जलवायु विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने जवाब देते हुए स्वीकार किया कि सांप भी जंगली जानवर ही है। लेकिन उन्होंने कहा कि सांप की श्रेणी हाथी, बाघ जैसे ...
परीक्षा ड्यूटी में लगे 400 शिक्षकों की चुनावी ट्रेनिंग छूटी, रांची प्रशासन ने जारी किया नोटिस
Jharkhand, State

परीक्षा ड्यूटी में लगे 400 शिक्षकों की चुनावी ट्रेनिंग छूटी, रांची प्रशासन ने जारी किया नोटिस

रांची: झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के बीच निष्पक्ष निकाय चुनाव को लेकर शिक्षकों और कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण में 400 से अधिक शिक्षक शामिल नहीं हो पाए। इसके बाद रांची जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। परीक्षा और प्रशिक्षण का टकरावझारखंड बोर्ड की ओर से मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी तक और इंटरमीडिएट परीक्षा 23 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। इसी दौरान जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव की तैयारी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। परीक्षा ड्यूटी में लगे कई शिक्षक इस प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया। नोटिस में आदेशरांची जिला प्रशासन ने 400 से अधिक शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जिला निर्वाचन शाखा में जवाब देने का निर्देश दिया है। नोटिस में शिक्षकों को अपनी अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने को कहा ...
हापुड़ में पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला, गोली फंसने से बची जान
State, Uttar Pradesh

हापुड़ में पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला, गोली फंसने से बची जान

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मदन चौहान पर सोमवार रात फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। घटना में बड़ी राहत यह रही कि हमलावर की पिस्टल में गोली फंस जाने से गोली नहीं चल पाई और पूर्व मंत्री की जान बच गई। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने जा चुके मदन चौहान इस समय भाजपा में सक्रिय हैं। वे उस समय गांव हिरणपुरा में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे गांव के पास पहुंचे, सफेद रंग की फॉर्च्यूनर में सवार तीन-चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। पिस्टल फंसने से बची जानमदन चौहान ने बताया कि एक बदमाश ने दोनों हाथों में पिस्टल पकड़ी और उनकी कार की खिड़की के शीशे पर पिस्टल सटाकर फायर किया, लेकिन गोली पिस्टल में फंस गई। उनकी सुरक्षा में मौजूद गनर ने तुरंत बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे गाड़ी से फरार हो गए। पहले भी हो ...
गाजियाबाद में नहीं बिक रहे छोटे फ्लैट, GDA ने लाई नई योजना – बड़े फ्लैट बनाकर बिक्री को मिलेगा नया जीवन
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में नहीं बिक रहे छोटे फ्लैट, GDA ने लाई नई योजना – बड़े फ्लैट बनाकर बिक्री को मिलेगा नया जीवन

गाजियाबाद: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने न बिक रहे छोटे फ्लैट्स को बेचने के लिए बड़ा और व्यावहारिक कदम उठाया है। अब प्राधिकरण छोटे फ्लैट्स को मर्ज कर बड़े फ्लैट बनाएगा और उनकी बिक्री में मदद करने वाले प्राइवेट एजेंट्स को 1% कमीशन देगा। बाजार की मांग के अनुरूप बड़ा बदलावGDA का मानना है कि बाजार में बड़े और सुविधाजनक फ्लैट्स की मांग अधिक है, जबकि छोटे फ्लैट लंबे समय से बिक नहीं पा रहे। इस योजना के तहत दो छोटे फ्लैट्स की दीवार हटाकर उन्हें एक बड़े फ्लैट में बदला जाएगा। इससे बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। एजेंट को मिलेगा 1% कमीशनयदि कोई अधिकृत एजेंट या एजेंसी GDA के फ्लैट बेचने में मदद करती है, तो उसे कुल बिक्री मूल्य का 1 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। यह कदम निजी बिल्डर्स की बिक्री रणनीति के अनुरूप लिया गया है। 1600 से अधिक फ्लैट्स खालीजीडीए की विभिन्न आवासीय परियोजनाओं – मधुबन, बापूधाम, इ...
बिहार विधानसभा में नीट छात्रा-दरभंगा रेप केस पर विपक्ष का हंगामा, RJD ने किया सत्र का बॉयकॉट
Politics, State

बिहार विधानसभा में नीट छात्रा-दरभंगा रेप केस पर विपक्ष का हंगामा, RJD ने किया सत्र का बॉयकॉट

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 10 फरवरी को विपक्ष के तेज तेवरों के साथ हुई। राजद और कांग्रेस के सदस्यों ने पटना नीट छात्रा मौत और दरभंगा रेप-मर्डर केस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब मांगते हुए सदन में हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों ने 'बलात्कार में नंबर 1 बिहार, दोषी मोदी-नीतीश' जैसी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद स्पीकर प्रेम कुमार ने उन्हें कई बार शांत करने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी विधायक हंगामा रोकने के लिए तैयार नहीं हुए। विपक्ष का आर-पार का मूडराजद और कांग्रेस के सदस्य विधानसभा में संवेदनशील मामलों पर जवाब की मांग कर रहे थे। हालांकि स्पीकर ने आश्वासन दिया कि शून्यकाल में उनके सवालों का जवाब दिया जाएगा। इसके बावजूद विपक्ष ने शांत होने से इनकार किया और कार्यवाही का बॉयकॉट कर बाहर चले गए। मंत्री विजय चौधरी ने विपक्ष पर लगाई चुटकीसरकार की ओर से मंत्री विजय कुम...
मिक्स्ड-जेंडर मसाज पर मेयर वी वी राजेश का सख्त रुख, स्पा पर हो सकती है कार्रवाई
Kerala, State

मिक्स्ड-जेंडर मसाज पर मेयर वी वी राजेश का सख्त रुख, स्पा पर हो सकती है कार्रवाई

तिरुवनंतपुरम: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में मिक्स्ड-जेंडर मसाज (क्रॉस-मसाजिंग) पर नगर निगम के पहले बीजेपी मेयर वी वी राजेश ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को मेयर ने कहा कि दूसरे जेंडर के लोगों द्वारा की जाने वाली मसाज देश के सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे राजधानी में अनुमति नहीं दी जाएगी। वी वी राजेश का यह बयान नगर निगम की तरफ से स्पा पर चल रही जांच और कार्रवाई के बाद आया है। हाल ही में तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने कुछ स्पा पर छापेमारी की थी, जहां गलत गतिविधियों की जानकारी सामने आई थी। रेप की घटना के बाद सख्तीइस निर्णय के पीछे तिरुवल्ला (पठानमथिट्टा) में हुई एक गंभीर घटना भी है। वहां एक गैंगस्टर ने झगड़े के बाद स्पा कर्मचारी के साथ रेप किया था। मेयर राजेश ने कहा, "तिरुवनंतपुरम में क्रॉस-जेंडर मसाज की अनुमति नहीं है। महिलाओं द्वारा पुरुषों को मसाज करना या पुरुषों द्वारा महिलाओं को मस...
सिंगरौली में रील बनाने का शौक बना जानलेवा: रिहंद डैम में नाव से गिरा युवक, अब तक नहीं मिली बॉडी
Madhya Pradesh, State

सिंगरौली में रील बनाने का शौक बना जानलेवा: रिहंद डैम में नाव से गिरा युवक, अब तक नहीं मिली बॉडी

सिंगरौली: सोशल मीडिया रील बनाने के शौक ने मंगलवार को एक युवक की जान ले ली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलियरी इलाके में रिहंद जलाशय में नाव पर खड़े होकर रील शूट कर रहे संतोष शाह अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरे। तेज बहाव और तैरना न जानने के कारण वह डूब गए। मौके पर मौजूद दोस्तों के अनुसार, वीडियो को और भी आकर्षक बनाने के चक्कर में संतोष नाव के किनारे खड़े हो गए थे। तभी उनका पैर फिसला और वह सीधे जलाशय में समा गए। वह खुद को संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही क्षणों में उनका सुराग नहीं मिला। युवक के दोस्त भी मदद के लिए उतरे, लेकिन उनमें से किसी को तैरना नहीं आता था, जिससे किसी को पानी में उतरने की हिम्मत नहीं हुई। आसपास के ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण कोई सफल नहीं हो सका। सूचना मिलते ही पुलिस और ...
मथुरा में सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कमरे में मिली लाश, पास पड़े दूध के गिलास ने बढ़ाई जांच की सस्पेंस
State, Uttar Pradesh

मथुरा में सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों की कमरे में मिली लाश, पास पड़े दूध के गिलास ने बढ़ाई जांच की सस्पेंस

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के खप्परपुर गांव में मंगलवार सुबह एक भयावह घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक ही परिवार के पांच सदस्यों – पति, पत्नी और तीन छोटे बच्चों – की लाश उनके घर के कमरे में पाई गई। यह देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी। महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में हुई इस घटना की सूचना पाते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह काफी समय तक परिवार के सदस्य कमरे से बाहर नहीं आए। पड़ोसियों की जिज्ञासा बढ़ी और उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का नजारा देखकर उनकी सांसें थम सी गईं। कमरे के भीतर शवों के पास दूध के गिलास पड़े मिले, जिससे प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ हो सकता है, जिसे शायद दूध में मिलाकर दिया गया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल सुसाइड और मर्डर दोनों ह...
सूरजकुंड झूला हादसे के बाद फरीदाबाद DCP मकसूद अहमद का ट्रांसफर, जानिए कौन हैं ये आईपीएस अधिकारी
State

सूरजकुंड झूला हादसे के बाद फरीदाबाद DCP मकसूद अहमद का ट्रांसफर, जानिए कौन हैं ये आईपीएस अधिकारी

फरीदाबाद (हरियाणा): सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में हुए झूला हादसे के बाद हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (DCP) मकसूद अहमद का तत्काल प्रभाव से तबादला कर पंचकूला पुलिस मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनात कर दिया। यह तबादला उस घटना के तुरंत बाद हुआ, जिसमें मेले में एक झूला टूट गया था। हादसे में एक पुलिस निरीक्षक की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हुए। इस मामले में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। विपक्ष ने इस त्रासदी के लिए सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। मकसूद अहमद 2016 बैच के IPS अधिकारी हैं और हरियाणा कैडर में सेवा दे रहे हैं। मकसूद अहमद – मेव समुदाय के पहले IPS अधिकारी:मकसूद अहमद मेवात के किशनगढ़ बास कस्बे के इस्माइलपुर गांव से हैं और मेव समुदाय से आने वाले पहले आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस और कवि – दोहरी पहचान:मकसूद केवल आईपीएस ही नहीं, बल्कि कवि भी हैं। उन...
मुजफ्फरपुर: ‘किडनैपिंग नहीं, मेरा 9 साल का लव है’ – युवती ने प्रेमी से शादी कर थाने पहुंचकर सुनाई पूरी कहानी
Bihar, State

मुजफ्फरपुर: ‘किडनैपिंग नहीं, मेरा 9 साल का लव है’ – युवती ने प्रेमी से शादी कर थाने पहुंचकर सुनाई पूरी कहानी

मुजफ्फरपुर (बिहार): नगर थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लापता घोषित हुई युवती ने शनिवार को आश्चर्यजनक खुलासा किया। उसने पुलिस से कहा, “सर, मेरा अपहरण नहीं हुआ है, मैंने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी से मंदिर में विवाह कर लिया है। अब मुझे और मेरे पति को परेशान न किया जाए।” युवती ने पुलिस को पूरी कहानी विस्तार से बताई। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से घर से निकली थी और अब अपने पति के साथ ससुराल में रहना चाहती है। 9 साल पुरानी प्रेम कहानी:युवती ने पुलिस पूछताछ में बताया कि करीब 9 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान उनके बीच प्रेम संबंध विकसित हुए। कुछ समय तक वे लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। बाद में युवक के परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी हुई, जिसके बाद पारिवारिक दबाव में युवती अपने घर लौट आई। परिजन तैयार नहीं थे, तो मंदिर में शादी:युवती ने कहा कि उसने अपने ...