बुलंदशहर: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से छेड़छाड़, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
बुलंदशहर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को थाने में शिकायत दर्ज कराने के दौरान परेशान करने के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। पीड़िता के अनुसार, जब वह एक युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने के चलते थाने पहुंची, तो हेड कॉन्स्टेबल ने उसका नंबर लेकर उसे आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए।
सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हैं पीड़ितापीड़िता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 70 हजार फॉलोअर्स हैं। वह डांस वीडियो बनाती हैं। युवती ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप राठी ने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और रात 12 बजे तक कॉल और मैसेज कर संबंध बनाने की कोशिश की।
धमकियों का भी आरोपजब युवती ने बात मानने से इनकार किया, तो आरोपी युवक फैज अंसारी को उसके घर भेजकर धमकियां दी गईं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक कई महीनों से उसे परेशान ...










