Tuesday, July 21

State

सनावद की ‘सपना’ और उसके खौफनाक इरादे: हनीट्रैप में फंसे 20 से अधिक लोग, गिरोह में तीन महिलाएं
Madhya Pradesh, State

सनावद की ‘सपना’ और उसके खौफनाक इरादे: हनीट्रैप में फंसे 20 से अधिक लोग, गिरोह में तीन महिलाएं

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र में पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेल करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे, जो आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लोगों को धमका कर मोटी रकम वसूलते थे। घटना के अनुसार, गाँव सताजना निवासी फरियादी ने बताया कि 2 फरवरी को एक महिला, जिसने अपना नाम सपना बताया, ने बार-बार फोन कर उसे पद्मावती कॉलोनी, सनावद स्थित अपने घर बुलाया। घर पहुंचने पर, सहमति से बातचीत और संबंध बनाए जा रहे थे, तभी अचानक दो पुरुष और एक अन्य महिला कमरे में आ गए। आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बनाने की धमकी दी और उसे वीडियो वायरल करने, जान से मारने और बलात्कार के झूठे प्रकरण में फंसाने की चेतावनी देते हुए 2.5 लाख रुपये की मांग की। डर के कारण फरियादी ने 6 फरवरी को आरोपियों को 10 हजार रुपये दिए, लेकिन धमकियां जारी रहीं। थाना सनावद प्रभारी ...
पटना के बाद औरंगाबाद सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया
Bihar, State

पटना के बाद औरंगाबाद सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया

औरंगाबाद: जिले के सिविल कोर्ट में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। धमकी में बताया गया कि जज के चैम्बर और वॉशरूम में 4RDX रखे गए हैं और उसे रिमोट से ब्लास्ट किया जाएगा। यह ईमेल सुबह करीब 11 बजे मिला। धमकी मिलते ही विधि-प्रशासन और पुलिस ने तत्काल सुरक्षा के कड़े कदम उठाए। पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराने का आदेश जारी किया गया। न्यायाधीश, पेशकार, अधिवक्ता और मुवक्किलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कोर्ट परिसर पूरी तरह खाली होने के कारण सभी न्यायिक कार्य बाधित हो गए। धमकी वाले ईमेल में औरंगाबाद, पटना और भागलपुर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। पटना सिविल कोर्ट को भी सोमवार की सुबह इसी तरह धमकी मिली थी। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले सप्ताह बिहार के अन्य जिलों में भी कई न्यायालयों को बम से ...
देहरादून: परेड ग्राउंड पर भावुक हुईं CM धामी की पत्नी गीता, कहा – “सच के खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं”
State, Uttarakhand

देहरादून: परेड ग्राउंड पर भावुक हुईं CM धामी की पत्नी गीता, कहा – “सच के खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं”

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तरायणी कौथिग में मंच से बोलते समय भावुक हो गईं। उनके आंसू निकाल आए, जब उन्होंने अपने पति की निष्ठा और सेवा के बारे में बात की। गीता धामी ने कहा कि उनके पति ने अपने परिवार के लिए एक दिन भी समय नहीं निकाला, फिर भी उन पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की चार साल की प्रदेश सेवा को याद करते हुए बताया कि धामी ने नकल विरोधी कानून लागू करके 26 हजार लोगों को रोजगार दिया, और इसके बावजूद उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। गीता ने आगे कहा, “कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि धामी ने धर्म के खिलाफ यूसीए लाया और लिव इन को मान्यता दी। जबकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही लिव इन रिलेशनशिप को मान्यता दे चुका है। धामी ने केवल इसके लिए नियम और कानून बनाए। जब तक नियम नहीं बनते, समाज में असभ्यता फैलती ...
बिहार में विदेशी टूरिस्टों की आपराधिक गतिविधियों की होगी जांच, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
Bihar, Politics, State

बिहार में विदेशी टूरिस्टों की आपराधिक गतिविधियों की होगी जांच, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को विदेशी यात्रियों की गतिविधियों को लेकर गर्म चर्चा हुई। भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी के सवाल के जवाब में बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरकार अब राज्य में आने वाले विदेशी टूरिस्टों की आपराधिक गतिविधियों और असामान्य आर्थिक उन्नति की जांच कराएगी। विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि धार्मिक यात्रा पर आने वाले विदेशी नागरिक अचानक समृद्ध होते दिखते हैं, आलीशान घर बनवाते हैं, जमीन-जायदाद खरीद लेते हैं और वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा लेते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे यात्रियों के आने और जाने के समय उनकी पहचान और सत्यापन किया जाता है। इस पर उत्तर देते हुए सम्राट चौधरी ने बताया कि 1990 से 2015 के बीच 173 विदेशी नागरिक गोपालगंज आए, जिनमें से अधिकांश पाकिस्तान, और कुछ ब्रिटेन एवं उज्बेकिस्तान के थे। उन्होंने कहा ...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के पहले आरोपी को दी जमानत, कड़ी शर्तें भी लगाईं
Maharashtra, Politics, State

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के पहले आरोपी को दी जमानत, कड़ी शर्तें भी लगाईं

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में पहले आरोपी आकाशदीप कराज सिंह को जमानत दे दी है। 12 अक्टूबर 2024 की रात मुंबई के बांद्रा में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या के बाद आकाशदीप मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किए गए थे। 21 वर्षीय आकाशदीप पंजाब के फाजिल्का जिले के रहने वाले हैं। हाईकोर्ट की जस्टिस नीला गोखले की सिंगल बेंच ने सोमवार को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि आकाशदीप को महाराष्ट्र में ही रहना होगा। उन्हें हर दूसरे सोमवार संबंधित पुलिस थाने में हाजिरी लगानी होगी और पासपोर्ट जमा करना होगा। अदालत ने स्पष्ट किया कि ट्रायल कोर्ट की अनुमति के बिना वह राज्य से बाहर नहीं जा सकेंगे। इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की भूमिका मानी गई है। अभी तक लॉरेंस अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद...
बिहार में प्रशासनिक सुधार और रोजगार के मोर्चे पर बड़ी छलांग: सामान्य प्रशासन विभाग को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन
Bihar, State

बिहार में प्रशासनिक सुधार और रोजगार के मोर्चे पर बड़ी छलांग: सामान्य प्रशासन विभाग को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन

पटना (बिहार) – बिहार सरकार की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सेवा वितरण प्रणाली को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन ISO 9001:2015 प्रदान किया गया है। सोमवार को सूचना भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में विभाग ने इस उपलब्धि सहित अपनी प्रमुख कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। इस प्रमाणन से विभाग की कार्यप्रणाली, शिकायत निवारण प्रणाली और समयबद्ध सेवा वितरण की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। विभाग एवं बिहार लोक सेवा अधिकार प्राधिकरण (BIPARD) को 21 जनवरी 2026 को तीन वर्षों के लिए यह सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। महत्वपूर्ण उपलब्धियां: 51 करोड़ से अधिक आवेदन निपटाए गए: राज्य के 14 विभागों की 153 प्रकार की सेवाएं नागरिकों तक पहुंचाई जा रही हैं, जिनमें जाति, आय, राशन कार्ड, मजदूर दुर्घटना अनुदान, कन्या उत्थान योजना और सामाजिक सु...
चूरू में सड़क हादसा: ओवरटेक की जल्दबाजी में कार ने युवक को उड़ा दिया
Rajasthan, State

चूरू में सड़क हादसा: ओवरटेक की जल्दबाजी में कार ने युवक को उड़ा दिया

चूरू (राजस्थान) – चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर रविवार शाम एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर पर खड़े युवक जितेंद्र (42) को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह करीब 15 मीटर दूर जा गिरा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, बीनादेसर गांव निवासी जितेंद्र बस से उतरकर सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार और डंपर वहां से गुजर रहे थे। सड़क पर अचानक रुकी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में कार डंपर की चपेट में आ गई। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और जितेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह हवा में उछलकर लगभग 15 मीटर दूर दूसरी लेन में गिर गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को रतनगढ़ के जालान अस्पताल पहुंचाया। अस्...
खूंटी में सड़क पर लूटपाट, भागते युवक पर चली गोली
Jharkhand, State

खूंटी में सड़क पर लूटपाट, भागते युवक पर चली गोली

खूंटी (झारखंड) – खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क पर लूटपाट का भयावह मामला सामने आया। बताया गया है कि गुरमी गांव के निवासी विश्वनाथ महतो मेले से घर लौट रहे थे, तभी चार सशस्त्र बदमाशों ने सड़क पर घात लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। खतरे को भांपते हुए विश्वनाथ महतो ने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई, लेकिन पीछे से अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके जांघ से होकर आर-पार हो गई। गोली लगने के बावजूद घायल युवक किसी तरह सुरक्षित स्थान तक पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से खूंटी सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुरहू थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर, पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कई टीमों को संभावित ठिकानों ...
‘तुम्हारे दिल में जलन है’: गुना अस्पताल में शराब के नशे में ड्यूटी पर डॉक्टर, मरीज का इलाज छोड़कर पर्चा फाड़ा
Madhya Pradesh, State

‘तुम्हारे दिल में जलन है’: गुना अस्पताल में शराब के नशे में ड्यूटी पर डॉक्टर, मरीज का इलाज छोड़कर पर्चा फाड़ा

गुना: सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनशीलता पर एक बार फिर सवाल उठ खड़ा हुआ है। गुना जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शराब के नशे में इस कदर धुत्त थे कि उन्होंने मरीज का इलाज करने की बजाय वहां मौजूद तीमारदारों को ही मरीज बता दिया। उनका यह अमानवीय व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। घटना रविवार देर रात की है, जब डॉ. अजय सिंह राठौर इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी और वे बैठने की स्थिति में भी ठीक नहीं थे। जब उनसे पूछा गया कि मरीज कौन है, तो उन्होंने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की ओर इशारा कर कह दिया, “तुम्हारे दिल में जलन है।” यह देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए। मरीज के परिजन कल्लू सिंह ने बताया कि उनका मरीज सांस लेने में गंभीर परेशानी के कारण अस्पताल लाया गया था। ड्यूटी पर मौजूद डॉक...
ऊपर हेलमेट, नीचे शराब: अहमदाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ से आए ट्रक को रोका, खुला बड़ा खेल
Gujarat, State

ऊपर हेलमेट, नीचे शराब: अहमदाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ से आए ट्रक को रोका, खुला बड़ा खेल

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने हेलमेट के नीचे छिपाई गई विदेशी शराब की भारी खेप पकड़कर एक बड़े शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। नारोल इलाके में रविवार देर रात किए गए इस ऑपरेशन में ट्रक चालक जॉनी बलदेवसिंह चंदेल (38) को गिरफ्तार किया गया, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के हवानी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने एसपी रिंग रोड, असलाली सर्कल और साईंनाथ पार्किंग के पास निगरानी के बाद ट्रक को रोका। पहले पुलिस टीम को ट्रक के ऊपरी हिस्से में लदे हेलमेट देखकर सहजता हुई, लेकिन जब उन्होंने हेलमेटों के बॉक्स हटाए, तो उसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। जांच में सामने आया कि ट्रक में 1,053 हेलमेट लदे थे, जिनके नीचे छिपाकर 10,749 बोतलें विदेशी शराब रखी गई थीं। इस शराब की कीमत लगभग 63.86 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि हेलमेट की कीमत 5.25 लाख रुपये है। इस कार्रवाई में ट्रक, एक मोबाइल ...