जंगल में किसान और लेपर्ड की भयंकर झड़प, 15 मिनट तक जीवन-मरण का संघर्ष
कोटपूतली-बहरोड़ (अलवर): राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के खरकड़ी गांव में शनिवार सुबह खेत में काम कर रहे किसान पर अचानक लेपर्ड ने हमला कर दिया। किसान और लेपर्ड के बीच करीब 15 मिनट तक मौत-जीवन का संघर्ष चला। इस दौरान किसान ने अपने हाथ में मौजूद कुल्हाड़ी का इस्तेमाल कर आत्मरक्षा की, जिससे लेपर्ड की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना का क्रम
ग्रामीणों के अनुसार, श्रवण गुर्जर (48 वर्ष) सुबह करीब 7 बजे घर से लगभग 500 मीटर दूर अपने खेत में बकरियों के लिए चारा लेने गए थे। खेत में पेड़ की टहनी काट रहे थे, तभी पास की झाड़ियों में छिपा लेपर्ड का शावक अचानक उन पर टूट पड़ा।
श्रवण गुर्जर ने बताया कि लेपर्ड ने उनके चेहरे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर पंजों और दांतों से हमला किया। अचानक हुए हमले से वह संतुलन खो बैठे और बचाव के लिए संघर्ष करने लगे। दोनों के बीच क...










