रेलवे को लगाया चूना, विनायक लॉजिस्टिक्स पर ED का कड़ा प्रहार, करोड़ों की संपत्ति कुर्क
जयपुर: भारतीय रेलवे के साथ 16.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जयपुर जोनल ऑफिस से बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि विनायक लॉजिस्टिक्स और इसके डायरेक्टर प्रवेश काबरा ने मार्बल पाउडर और डोलोमाइट जैसे कीमती माल को सस्ते माल के रूप में दर्ज कर 120 से अधिक रेक का अवैध परिवहन किया और GST की भारी चोरी की।
ED ने PMLA एक्ट के तहत गुरुग्राम में स्थित 13.48 करोड़ रुपये की आलीशान रिहायशी संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। इससे पहले जनवरी में 2.67 करोड़ रुपये की व्यावसायिक संपत्ति कुर्क की जा चुकी थी। अब तक कुल 16.15 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
सस्ते माल के नाम पर महंगा खेल
जांच में यह खुलासा हुआ कि साल 2021-22 के दौरान आरोपियों ने रेलवे के बुकिंग रिकॉर्ड में हेरफेर किया। महंगे माल को 'एलम पाउडर' और 'पुट्टी' जैसे सस्ते माल के रूप में ...










