अलवर ने रचा इतिहास: देश का पहला जिला, जहां 10 गांव के सभी लोगों को शत-प्रतिशत बीमा सुरक्षा ‘सबको बीमा अभियान-2047’ के तहत 1,367 बीमाविहीन ग्रामीणों को कवर, दानदाताओं ने वहन किया प्रीमियम
अलवर। राजस्थान के अलवर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक नई मिसाल कायम की है। जिले ने देश का पहला ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जहां 10 गांवों के सभी पात्र ग्रामीणों को शत-प्रतिशत बीमा सुरक्षा प्रदान की गई है। मंगलवार को नौ गांवों को औपचारिक रूप से पूर्ण बीमित घोषित किया गया, जबकि एक गांव देसूला को पहले ही पूर्ण बीमित ग्राम का दर्जा मिल चुका था।
जमीनी स्तर पर साकार हुई राष्ट्रीय परिकल्पना
यह उपलब्धि भारत सरकार और भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) द्वारा संचालित ‘सबको बीमा अभियान-2047’ के अंतर्गत हासिल की गई। इस पहल का उद्देश्य ‘सुरक्षित भारत–बीमित भारत’ की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर लागू करना है। अलवर जिले ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश में एक नई मिसाल कायम की है।
9 गांवों के 1,367 लोगों को मिला सुरक्षा कवच
मंगलवार को जिले के नौ गांवों में कुल 4,861 निवासियों में से 10 वर्ष से अधिक आ...










