राजस्थान: जनसुनवाई में भड़क उठे सीएम भजनलाल शर्मा, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी सादगी और जनता के बीच सुलभता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में उनका कड़ा और सख्त अवतार देखने को मिला।
एक शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज सीएम ने सीधे संबंधित अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम ने अधिकारी से कहा, “तुम क्या हो? इनका काम आज ही होना चाहिए।” उनके तीखे लहजे को देखकर वहां मौजूद अधिकारी हड़बड़ा गए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन कामों में देरी हुई है, उनकी जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि जनता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर क्यों काटने पड़ रहे हैं। सीएम ने दो टूक कहा, “दोबारा वही शिकायत मेरे पास नहीं आनी चाहिए।”
भजनलाल शर्मा ने यह भी कहा कि सरकार का मुख्य फोकस गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर है और किसी भी लापरवाही पर तत्काल ...










