Samsung Galaxy A07 5G भारत में लॉन्च, OPPO Reno 15c की सेल हुई शुरू, Vivo V70 19 फरवरी को आएगा
1. Samsung Galaxy A07 5G हुआ लॉन्चसैमसंग ने भारत में नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6,000mAh की बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग और 50MP का मेन रियर कैमरा जैसी खूबियों के साथ आता है। Samsung Galaxy A07 5G की कीमत 20,000 रुपये की रेंज में रखी गई है।
मुख्य स्पेसिफिकेशंस:
डिस्प्ले: 6.7 इंच HD+ LCD, पीक ब्राइटनेस 800 निट्स
चिपसेट: MediaTek Dimensity 6300
रैम: 4GB / 6GB
स्टोरेज: 128GB (एसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाई जा सकती है)
कैमरा: 50MP + 2MP रियर, 8MP फ्रंट
बैटरी: 6,000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग
ओएस: Android 16 आधारित One UI 8
कीमतें:
4GB / 128GB – ₹15,999
6GB / 128GB – ₹17,999
2. OPPO Reno 15c की सेल भारत में शुरूओपो के लेटेस्ट स्मार्टफोन OPPO Reno 15c की सेल भारत में शुरू हो गई है। यह फोन आफ्टर ग्लो प...









