पाकिस्तान में लीबिया के आर्मी चीफ और प्रधानमंत्री, असीम मुनीर संग लंबी बैठक—क्या 4 अरब डॉलर की हथियार डील हुई पक्की?
पाकिस्तान और लीबिया के बीच रक्षा सहयोग को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। लीबियाई नेशनल आर्मी के कमांडर फील्ड मार्शल खलीफा हफ्तार और लीबिया की पूर्वी सरकार के प्रधानमंत्री ओसामा साद हम्माद ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से रावलपिंडी में लंबी बैठक की है। इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच कथित 4 अरब डॉलर की हथियार डील से जोड़कर देखा जा रहा है।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग के अनुसार, बैठक के दौरान सैन्य सहयोग, रक्षा साझेदारी और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। हालांकि किसी भी पक्ष ने अभी तक इस कथित डील की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
4 अरब डॉलर की डील पर चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक जनरल असीम मुनीर की दिसंबर में लीबिया के बेंगाजी दौरे के करीब छह हफ्ते बाद हुई है। उस दौरान पाकिस्तान और लीबिया की पूर्वी सेना के बीच एक बड़े रक्षा समझौते को अंति...








