इंडिया गेट की तस्वीर के साथ ट्रंप का पोस्ट: क्या विजय स्मारक के बहाने संदेश देना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति?
वॉशिंगटन/नई दिल्ली।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इंडिया गेट की तस्वीर साझा किए जाने से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इंडिया गेट को “भारत का खूबसूरत विजय द्वार” बताते हुए लिखा— “हमारा वाला उन सबमें सबसे महान होगा।” ट्रंप के इस बयान ने अटकलों को जन्म दे दिया है कि वह वॉशिंगटन डीसी में भी किसी भव्य विजय स्मारक के निर्माण की योजना बना रहे हैं।
हालांकि ट्रंप ने अपने पोस्ट में किसी योजना का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान उनके नेतृत्व, सैन्य शक्ति और वैश्विक प्रभाव को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाने की कोशिश का हिस्सा हो सकता है।
क्यों इंडिया गेट पर गई ट्रंप की नजर
माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के दूसरे कार्यकाल में ट्रंप अपने कार्यों को ऐतिहासिक रूप देने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। उन्हों...










