भारत का नया ‘बाहुबली’: 4×4 ट्रक पर सवार 155mm 52-कैलिबर आर्टिलरी गन, दुश्मन पर बरसेगी बारूद की बारिश
नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर बढ़ते सैन्य तनाव और सीमाओं पर बने हालात के बीच भारत ने अपनी तोपखाना शक्ति में ऐतिहासिक बढ़त हासिल की है। भारतीय कंपनी कल्याणी स्ट्रेटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड (KSSL) ने दुनिया की पहली ऐसी 155mm 52-कैलिबर आर्टिलरी गन विकसित की है, जिसे 4×4 ट्रक पर तैनात किया जा सकता है। यह उपलब्धि भारतीय रक्षा उद्योग को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान देती है।
दुनिया में पहली बार ऐसा कॉम्बिनेशन
अब तक इतनी लंबी दूरी और मारक क्षमता वाली हेवी होवित्जर तोपों के लिए 6×6 या 8×8 प्लेटफॉर्म की जरूरत होती थी। लेकिन KSSL ने हाइब्रिड रिकॉइल टेक्नोलॉजी के जरिए इस असंभव माने जाने वाले लक्ष्य को हासिल कर लिया है। यह तकनीक फायरिंग के दौरान पैदा होने वाले भारी रिकॉइल को प्रभावी ढंग से सोख लेती है, जिससे हल्का 4×4 प्लेटफॉर्म भी स्थिर और सुरक्षित बना रहता है।
हल्की, तेज और ज्यादा घातक
इस आर्टिलरी गन क...










