Wednesday, July 22

Uttar Pradesh

Crime, State, Uttar Pradesh

लखनऊ में थार से बैरिकेड‍िंग उड़ा कर चलती गाड़ी से स्टंट, पुलिस तलाश में लगी

लखनऊ: गोमतीनगर विस्तार इलाके में सड़क सुरक्षा को चुनौती देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक बिना नंबर की सफेद थार से पुलिस बैरिकेडिंग को टक्कर मारकर उड़ाता दिख रहा है और साथ ही गाड़ी से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट किए गए इस वीडियो के बारे में इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि थार सवार की पहचान की जा रही है और मामले की जांच चल रही है। वीडियो गोमतीनगर विस्तार की जी-20 रोड का बताया जा रहा है। एक दूसरी घटना में ट्रक चालक की मौत इसी बीच, बीबीडी इलाके में किसान पथ पर ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। छपरा निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह (38) अपने दोस्त पप्पू राय के साथ मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए ट्रक चला रहे थे। रविवार को कानपुर की ओर जाते हुए ट्रक के टायर में गिट्टी फंस गई। सुरेंद्र ने बीबीड...
इंटीरियर वर्क के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, नोएडा पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, शातिर गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

इंटीरियर वर्क के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, नोएडा पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, शातिर गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा पुलिस ने घरों में इंटीरियर वर्क कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार निवासी गुड्डू आलम (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने करीब 20 लोगों से कुल 2 करोड़ रुपये वसूले थे। वहीं इस मामले में चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। पुलिस के अनुसार, गुड्डू आलम ग्रेटर नोएडा के चिपियाना खुर्द, तिगरी में रह रहा था। आरोपी बीटेक पास है और उसने i HOME MASTER PRIVATE LIMITED नामक कंपनी सेक्टर-63, जी-172 में खोली थी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6 मॉनीटर, 6 CPU, 6 कीबोर्ड और 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि गुड्डू आलम ने ग्राहकों को झूठे आश्वासन देकर इंटीरियर वर्क के नाम पर एडवांस में पैसे लिए, लेकिन कार्य श...
11 दिन बाद थी शादी, दोस्त को कार्ड देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Crime, State, Uttar Pradesh

11 दिन बाद थी शादी, दोस्त को कार्ड देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

लखनऊ: लखनऊ में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 दिन बाद शादी होने वाले गोपी कुमार की मौत हो गई। गोपी अपने ममेरे भाई गोविंद कुमार के साथ शादी का कार्ड देने लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक आनंदी वॉटर पार्क, नेवाज पुरवा के पास खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में गोपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, गुडंबा के श्रीकृष्ण पुरवा निवासी मनोज कुमार के बड़े बेटे गोपी की 9 फरवरी को तिलक और 11 फरवरी को बारात महमूदाबाद जानी थी। रविवार को वह बाराबंकी के मित्तई निवासी ममेरे भाई गोविंद के साथ जुग्गौर में शादी का कार्ड देने गया था। परिवार के अनुसार गोपी और गोविंद ममेरे भाई थे, लेकिन सगे भाइयों जैसा प्यार था। गोपी की शादी की तैयारियों में दोनों भाई पिछले 15 दिनों से जुटे हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही पूरे घर मे...
बाराबंकी के डॉ. सुदेश कुमार को टैगोर नेशनल फेलोशिप, जिले का बढ़ा मान
State, Uttar Pradesh

बाराबंकी के डॉ. सुदेश कुमार को टैगोर नेशनल फेलोशिप, जिले का बढ़ा मान

बाराबंकी/दिल्ली: बाराबंकी जिले के बीबीपुर गांव निवासी डॉ. सुदेश कुमार वर्मा को भारत सरकार की प्रतिष्ठित टैगोर नेशनल फेलोशिप (Tagore National Fellowship for Cultural Research) के लिए चयनित किया गया है। वे अगले दो वर्षों तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA), नई दिल्ली से संबद्ध होकर “भारत में रामकथा की कलात्मक अभिव्यक्ति” विषय पर गहन शोध करेंगे। इस वर्ष देश भर से हजारों आवेदनों में से मात्र 35 शोधार्थियों का चयन हुआ, जिसमें डॉ. सुदेश कुमार का नाम भी शामिल है। उनके चयन को न केवल व्यक्तिगत सफलता बल्कि पूरे बाराबंकी जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। डॉ. सुदेश कुमार का शोध भारतीय चित्रकला, मूर्तिकला, लोककला और नाट्य परंपराओं में रामकथा की अभिव्यक्ति और उसकी ऐतिहासिक निरंतरता को उजागर करेगा। यह अध्ययन भारतीय कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा को नई दृष्टि प्रदान करने में सहायक होगा। ...
फिरोजाबाद: स्कूल से लौटी टीचर को बक्से में मिला बेटे का शव, पिता फरार
State, Uttar Pradesh

फिरोजाबाद: स्कूल से लौटी टीचर को बक्से में मिला बेटे का शव, पिता फरार

फिरोजाबाद: मक्खनपुर के गांव नगला मवासी में सोमवार को एक 12 वर्षीय बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। बच्चे का शव बक्से में रखा मिला, जबकि पूरे घर में खून फैला हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपित पिता राजेश कुमार की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक मयंक के पिता राजेश कुमार ने योजना बनाकर यह वारदात की। उसकी पत्नी उर्मिला सरगवा स्कूल में टीचर हैं। सोमवार सुबह वह स्कूल चली गई और लौटने पर घर में खून देख शोर मचाया। आसपास के लोगों ने बक्सा खोला तो अंदर मयंक का शव पड़ा था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि मयंक ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। जब आरोपी ने हंसिये से हमला किया, तो बच्चा कमरे, रसोई और सीढ़ियों पर इधर-उधर भागा। पूरे घर में खून के छींटे इस संघर्ष की गवाही दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश ने सोमवार को फैक्टरी में काम नहीं ...
11 साल के बच्चे की सूझबूझ से टला अपहरण, बदमाशों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा
State, Uttar Pradesh

11 साल के बच्चे की सूझबूझ से टला अपहरण, बदमाशों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा

लखनऊ: कृष्णानगर क्षेत्र के पंडित खेड़ा द्वारिकापुरी कॉलोनी में 11 वर्षीय बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्चे ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए खुद को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया और सुरक्षित घर पहुंच गया। परिवार की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ द्वारिकापुरी कॉलोनी में रहते हैं। उनका बेटा ईवान (11) मानकनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय का छात्र है। रविवार शाम करीब 6:30 बजे वह घर के पास स्थित दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। इसी दौरान सुनसान जगह पर काली बाइक सवार नकाबपोश दो युवक उसके पास पहुंचे और घर छोड़ने का झांसा दिया। ईवान के मना करने पर एक बदमाश ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह पर कथित रूप से नशीली दवा लगा रूमाल रखने की कोशिश की। बच्चे ने खतरा भांपते हुए सांस रोक ली और बदमाश का हाथ झटक दिया। पकड़ ढीली न पड...
न्यू नोएडा के लिए 80 गांवों से खरीदी जाएगी जमीन, 5600 रुपये प्रति वर्ग मीटर का प्रस्ताव
State, Uttar Pradesh

न्यू नोएडा के लिए 80 गांवों से खरीदी जाएगी जमीन, 5600 रुपये प्रति वर्ग मीटर का प्रस्ताव

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के पास प्रस्तावित न्यू नोएडा सिटी को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो गई है। दादरी और बुलंदशहर क्षेत्र के 80 गांवों की जमीन पर नए शहर का विकास किया जाएगा। इसके लिए किसानों से सीधे जमीन खरीदने का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। प्राधिकरण ने जमीन का प्रस्तावित रेट 5600 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से निकटता, औद्योगिक विकास, प्रस्तावित फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट को देखते हुए इस इलाके में आबादी और निवेश बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखकर दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (न्यू नोएडा) बसाने की योजना पर काम किया जा रहा है। जमीन की खरीद-बिक्री पर नई व्यवस्था की तैयारी प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में तेजी से हो रही जमीन की खरीद-बिक्री को नियंत्रित करने के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी...
यूपी में ठंड का असर बरकरार, लखनऊ में रिमझिम बारिश; प्रयागराज-वाराणसी में अलर्ट
State, Uttar Pradesh

यूपी में ठंड का असर बरकरार, लखनऊ में रिमझिम बारिश; प्रयागराज-वाराणसी में अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 3 फरवरी को मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी लखनऊ में सुबह कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन करीब साढ़े नौ बजे हल्की बारिश और तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। कम दृश्यता के कारण सुबह और देर शाम हाईवे पर वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश के अलर्ट का असर यूपी के उत्तरी, पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। मेरठ और गाजियाबाद में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। मुजफ्फरनगर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अध...
अजनारा होम्स के बेसमेंट में भरा सीवर का पानी, 2 हजार निवासी परेशान, बिल्डर पर 54 लाख का जुर्माना
State, Uttar Pradesh

अजनारा होम्स के बेसमेंट में भरा सीवर का पानी, 2 हजार निवासी परेशान, बिल्डर पर 54 लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी के बेसमेंट में सीवर का गंदा पानी भर जाने से करीब दो हजार निवासी बदबू और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हो गए। मामले की शिकायत मिलने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मौके पर निरीक्षण किया और सोसायटी के बिल्डर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अतिरिक्त 4 लाख रुपये की पेनाल्टी भी लगाई गई है। जानकारी के अनुसार, सोसायटी का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पिछले दो वर्षों से बंद पड़ा है। बिना शोधित सीवर का पानी सीधे नाले में बहाया जा रहा था। रविवार को अचानक पाइप फटने से एम, एल और जे टावरों के बेसमेंट में गंदा पानी भर गया। बेसमेंट में पार्किंग होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। करीब चार फुट तक पानी भरने से पूरी सोसायटी में तीव्र बदबू फैल गई। प्रभावित तीनों टावरों में 400 से अधिक फ्लैट हैं। ग्रे...
फर्जी पासपोर्ट का जाल: अफगानिस्तान से जुड़े तार, विदेश मंत्रालय खंगाल रहा ट्रैवल रिकॉर्ड
State, Uttar Pradesh

फर्जी पासपोर्ट का जाल: अफगानिस्तान से जुड़े तार, विदेश मंत्रालय खंगाल रहा ट्रैवल रिकॉर्ड

गाजियाबाद। दिल्ली से फर्जी पते पर जारी 22 पासपोर्ट का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस ने पासपोर्ट धारकों की लोकेशन और विदेश यात्राओं का ब्योरा जुटाने के लिए विदेश मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) से जानकारी मांगी है। मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी भोजपुर थाने पहुंचकर जांच में जुटे रहे। इस मामले में भोजपुर थाने में तैनात मुंशी दीपक चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। रीजनल पासपोर्ट अफसर, दिल्ली ने 11 दिसंबर 2025 को गाजियाबाद पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर बताया था कि दिल्ली पासपोर्ट कार्यालय से जारी 22 पासपोर्ट में भोजपुर और त्योड़ी गांव के पते दर्ज हैं और सभी में एक ही मोबाइल नंबर अंकित है। पुलिस ने जब इन पतों का सत्यापन किया तो वे फर्जी पाए गए। सत्यापन सबसे बड़ी चुनौती जांच अधिकारिय...