Wednesday, July 22

Uttar Pradesh

हादसे के 16 दिन बाद लंदन से नोएडा पहुंची युवराज की बहन, घटनास्थल देखकर हुईं भावुक
State, Uttar Pradesh

हादसे के 16 दिन बाद लंदन से नोएडा पहुंची युवराज की बहन, घटनास्थल देखकर हुईं भावुक

नोएडा। सेक्टर-150 के पास पानी से भरे बेसमेंट गड्ढे में डूबने से हुई युवराज की मौत के 16 दिन बाद उनकी बहन ब्रिटेन से नोएडा पहुंचीं। रविवार देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद वह सीधे अपने पिता के पास आईं। देर रात और सोमवार सुबह उन्होंने पिता के साथ घटनास्थल का भी दौरा किया। जहां युवराज की कार गिरी थी, उस स्थान को देखकर वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने हादसे के समय की परिस्थितियों के बारे में अपने पिता से विस्तार से जानकारी ली। साथ ही यह भी जाना कि उस स्थान पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और बचाव में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। एसआईटी रिपोर्ट के बाद लौटेंगी विदेश यूरेका पार्क सोसाइटी की सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर के अनुसार, रविवार देर रात युवराज की बहन सोसाइटी पहुंची थीं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने विशेष जांच टीम (एसआईटी) को दिए गए पिता के बयान की भी जानकारी ली। बता...
अन्तःफसली खेती से किसानों की आय में कई गुना वृद्धि होगी: सीएम योगी
State, Uttar Pradesh

अन्तःफसली खेती से किसानों की आय में कई गुना वृद्धि होगी: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश को कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जाने का सबसे प्रभावी तरीका गन्ना के साथ तिलहनी एवं दलहनी अन्तःफसली खेती को बड़े पैमाने पर लागू करना है। उन्होंने कहा कि यह मॉडल गन्ना किसानों की आय को दोगुना ही नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ाने की क्षमता रखता है। मुख्यमंत्री सोमवार को इस विषय पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ने के साथ सरसों, मसूर, उड़द और मूंग जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की अंतःफसल से किसानों को अतिरिक्त उत्पादन, कम लागत और वर्ष भर स्थिर आय का लाभ मिलेगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और एकल फसल पर निर्भरता से होने वाला जोखिम भी कम होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि योग्य भूमि का क्षैतिज विस्तार संभव नहीं है, इसलिए ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रति...
गोमाता बनीं तरक्की का जरिया: पंचगव्य उत्पादों ने बदली संभल की अनुपमा की जिंदगी
State, Uttar Pradesh

गोमाता बनीं तरक्की का जरिया: पंचगव्य उत्पादों ने बदली संभल की अनुपमा की जिंदगी

संभल। कभी घर की चौखट पार करने में झिझकने वाली संभल जिले के बनियाखेड़ा गांव की अनुपमा सिंह आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। मास्टर ऑफ सोशल वर्क की डिग्री हासिल करने के बाद शहर का रुख करने के बजाय उन्होंने अपने गांव में ही रोजगार का रास्ता चुना। जानकी महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद पंचगव्य आधारित उत्पादों ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। आज अनुपमा गोमय से बनी मूर्तियां, दीपक, अगरबत्ती, दीवार घड़ी, चौकी, मोबाइल स्टैंड और हर्बल गुलाल जैसे उत्पाद तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों से उन्हें सालाना लगभग ढाई लाख रुपये की आय हो रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने गांव की अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। स्वयं सहायता समूह बना मजबूती का आधार जानकी महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद अनुपमा ने नियमित बैठकों में भाग लेना शुरू किया। समूह के माध्यम से उन...
कानपुर में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति-पत्नी की मौत
State, Uttar Pradesh

कानपुर में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति-पत्नी की मौत

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल पत्नी इलाज के दौरान दम तोड़ बैठी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलाविहार अंडरपास के पास चकेरी थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ, जब चंद्रपाल सिंह यादव (43) और उनकी पत्नी अनीता देवी (40) बाइक से जेठ के घर जा रहे थे। पीछे से आ रहे लोडर ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। चंद्रपाल यादव चकेरी सनिवगां के निवासी थे और रूमा स्थित फैक्टरी में कार्यरत थे। उनके बेटे आशीष ने बताया कि रविवार को माता-पिता दामोदर में अपने जेठ के घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। चकेरी इंस्पेक्टर ...
एससी-एसटी एक्ट पर विवाद: अलंकार अग्निहोत्री का आंदोलन ऐलान, जानें सजा के प्रावधान
State, Uttar Pradesh

एससी-एसटी एक्ट पर विवाद: अलंकार अग्निहोत्री का आंदोलन ऐलान, जानें सजा के प्रावधान

वाराणसी: अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (SC/ST Act) का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने वाराणसी से इस कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। अलंकार अग्निहोत्री ने केदारघाट में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से आशीर्वाद लेने के बाद कहा कि यदि 6 फरवरी तक इस कानून में संशोधन नहीं किया गया तो 7 फरवरी को वे दिल्ली कूच करेंगे और पूरे देश में आंदोलन करेंगे। उन्होंने दावा किया कि एससी-एसटी एक्ट से देश के 85 प्रतिशत लोग प्रभावित हैं और इसके तहत दर्ज होने वाले 95 प्रतिशत केस फर्जी होते हैं। एससी-एसटी एक्ट क्या है? एससी-एसटी एक्ट का उद्देश्य अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के खिलाफ होने वाले भेदभाव, हिंसा और अत्याचारों को रोकना है। इस कानून के तहत जाति के आधार पर अपमान, शोषण, जबरन मज...
प्रयागराज: SRN हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल, बिना ओपन सर्जरी तीन मरीजों को नया जीवन
State, Uttar Pradesh

प्रयागराज: SRN हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल, बिना ओपन सर्जरी तीन मरीजों को नया जीवन

प्रयागराज: स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल की डॉक्टरों की टीम ने तीन गंभीर हृदय रोगियों का बिना ओपन हार्ट सर्जरी के सफल इलाज कर चिकित्सा क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वी.के. पाण्डेय ने पुष्टि की है कि सभी मरीज अब स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं। पहला मामला प्रयागराज के कोरांव का 58 वर्षीय मरीज है, जिसे ब्लैडर आउटलेट ऑब्स्ट्रक्शन के साथ हृदय में 32 मिमी का बड़ा एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट था। पारंपरिक सर्जरी के उच्च जोखिम के कारण कोई सर्जन ऑपरेशन के लिए तैयार नहीं था। SRN हॉस्पिटल की टीम ने कैथ लैब में 40 मिमी के डिवाइस के माध्यम से सफलतापूर्वक हृदय का छेद बंद किया। अब तीन महीने के भीतर ब्लैडर सर्जरी सुरक्षित रूप से की जा सकेगी। दूसरा मामला प्रयागराज के जारी गांव के 25 वर्षीय युवक का है, जिसकी तबीयत मेला क्षेत्र में बिगड़ गई थी। पिछले तीन...
प्रयागराज में CBCID के रिटायर्ड दरोगा की क्रूर हत्या, सिर पर कई वार कर ली गई जान  लालापुर थाना क्षेत्र में अपराध की सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
State, Uttar Pradesh

प्रयागराज में CBCID के रिटायर्ड दरोगा की क्रूर हत्या, सिर पर कई वार कर ली गई जान लालापुर थाना क्षेत्र में अपराध की सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

शिवपूजन सिंह, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कमिश्नरेट के यमुनानगर जोन में लालापुर थाना क्षेत्र के मदूरी गांव के मकान में सीबीसीआईडी के सेवानिवृत्त दरोगा रामरतन मिश्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के समय उनके सिर पर भारी वस्तु से 5 से अधिक बार प्रहार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक खून से लथपथ फर्श पर पड़े मिले। घटना की जानकारी मृतक के नाती को हुई, जो सुबह उन्हें खाना देने के लिए मदूरी स्थित मकान पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था और काफी आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। नाती ने पीछे की दीवार चढ़कर अंदर झांका तो वहां रामरतन मिश्रा खून में लथपथ पड़े दिखाई दिए। नाती चीखते हुए भागे और गांव वालों व परिजनों को सूचना दी। मृतक रामरतन मिश्रा का पैतृक घर चकसूशेर गांव में है, जहां अन्य परिजन रहते हैं, लेकिन वह अकेले मदूरी वाले मकान में रहते थे। घटना की सूचना पर लालापुर थाना प...
बलिया में फैमिली पेंशन का बड़ा फर्जीवाड़ा: महिला ने 11 साल तक मृत कर्मचारी की पेंशन हड़पी
State, Uttar Pradesh

बलिया में फैमिली पेंशन का बड़ा फर्जीवाड़ा: महिला ने 11 साल तक मृत कर्मचारी की पेंशन हड़पी

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में फैमिली पेंशन से जुड़े एक चौंकाने वाले फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। रसड़ा थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में रहने वाले मालधनी यादव, जो रेलवे से सेवानिवृत्त थे, की मौत के बाद उनकी पत्नी का रूप धारण कर एक महिला ने करीब 11 साल तक अवैध रूप से फैमिली पेंशन उठाई। जानकारी के अनुसार, मालधनी यादव का निधन 28 अगस्त 2007 को हो गया था। उनकी पत्नी प्रभावती देवी को पेंशन का लाभ मिल रहा था, लेकिन प्रभावती देवी की मृत्यु 21 मार्च 2014 को हो गई। इसके बाद आरोप है कि मालधनी यादव के परिजनों ने पार्वती देवी को प्रभावती देवी बताकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे पेंशन ट्रांसफर करा ली और यह सिलसिला कई वर्षों तक चलता रहा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पार्वती देवी, मालधनी यादव के परिवार के एक अन्य अज्ञात सदस्य और विकासखंड कार्यालय रसड़ा के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...
सोनभद्र टोल प्लाजा मारपीट कांड: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अधिवक्ता और परिजन हुए घायल
State, Uttar Pradesh

सोनभद्र टोल प्लाजा मारपीट कांड: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अधिवक्ता और परिजन हुए घायल

सोनभद्र: लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजी तिवारी, निवासी हमीरपुर और सर्वेश यादव, निवासी अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर लगभग तीन बजे हुई, जब अधिवक्ता आरती पाण्डेय अपने परिजनों के साथ ओबरा से रॉबर्ट्सगंज की ओर कार से जा रही थीं। तकनीकी कारणों से आगे की गाड़ी का मैसेज नहीं मिलने के कारण उनकी कार लेन संख्या तीन में फंस गई और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। इस दौरान टोल कर्मियों और वाहन सवारों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई। आरोप है कि टोल कर्मियों ने गाली-गलौज और लाठी-डंडों से अधिवक्ता के परिजनों पर हमला किया। बीच-बचाव करने पर अधिवक्ता आरती पाण्डेय के साथ...
कोरोना काल के मुकदमे: यूपी सरकार ने 25 जनप्रतिनिधियों को राहत देने की तैयारी
State, Uttar Pradesh

कोरोना काल के मुकदमे: यूपी सरकार ने 25 जनप्रतिनिधियों को राहत देने की तैयारी

प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कोरोना महामारी के दौरान दर्ज जनप्रतिनिधियों पर मुकदमों को वापस लेने की अनुमति यूपी सरकार को दे दी है। इस सूची में कई बड़े और प्रतिष्ठित नेताओं के नाम शामिल हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन मामलों में गंभीर आपराधिक आरोप नहीं हैं, उन्हें कानून के अनुसार वापस लिया जा सकता है। यूपी सरकार ने इस संबंध में कुल 72 अर्जियां दाखिल की थीं। सुनवाई के दौरान अदालत ने 28 मामलों को वापस लेने की मंजूरी दे दी है। शेष मामलों में गंभीर अपराध से जुड़े होने के कारण अंतिम फैसला 26 फरवरी को सुनाया जाएगा। इन नेताओं को मिली राहत: उमा भारती, महोबा डॉ. संजीव बालियान, मुजफ्फरनगर ठाकुर जयवीर सिंह, अलीगढ़ नीलम सोनकर, आजमगढ़ अनिल सिंह, उन्नाव अशरफ अली खान, शामली सीमा द्विवेदी, जौनपुर अभिजीत सांगा, कानपुर नगर विजेंद्र सिंह, बुलंदशहर ...