Tuesday, July 21

Uttar Pradesh

औरैया में अनोखा ड्रामा: शादी से बचने को बिस्तर पर छोड़ी सांप की केंचुली, प्रेमी संग फरार
State, Uttar Pradesh

औरैया में अनोखा ड्रामा: शादी से बचने को बिस्तर पर छोड़ी सांप की केंचुली, प्रेमी संग फरार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि गांव के लोग ही नहीं, पुलिस भी हैरान रह गई। युवती की शादी परिवार ने उसकी मर्जी के बिना तय कर दी थी, जबकि वह गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। बताया जा रहा है कि युवती ने घर से भागने से पहले अपने कमरे में बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की केंचुली रख दी। साथ ही उसने अपनी अंगूठी, गले का धागा और चूड़ियां भी वहीं छोड़ दीं। इसके बाद गांव में अफवाह फैल गई कि लड़की ‘नागिन’ बन गई है। देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेमी संग घर से निकली युवती यह मामला फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार युवती का गांव के ही एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार शाम युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। पुलिस कर रही तलाश घटना की स...
बुलंदशहर: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से छेड़छाड़, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
State, Uttar Pradesh

बुलंदशहर: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से छेड़छाड़, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित

बुलंदशहर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को थाने में शिकायत दर्ज कराने के दौरान परेशान करने के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। पीड़िता के अनुसार, जब वह एक युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने के चलते थाने पहुंची, तो हेड कॉन्स्टेबल ने उसका नंबर लेकर उसे आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हैं पीड़ितापीड़िता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 70 हजार फॉलोअर्स हैं। वह डांस वीडियो बनाती हैं। युवती ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप राठी ने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और रात 12 बजे तक कॉल और मैसेज कर संबंध बनाने की कोशिश की। धमकियों का भी आरोपजब युवती ने बात मानने से इनकार किया, तो आरोपी युवक फैज अंसारी को उसके घर भेजकर धमकियां दी गईं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक कई महीनों से उसे परेशान ...
लैंबॉर्गिनी कार हादसा—तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा का नाम सामने
Breaking, State, Uttar Pradesh

लैंबॉर्गिनी कार हादसा—तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा का नाम सामने

कानपुर में रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें लैंबॉर्गिनी कार ने तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना रेव 3 मॉल के पास VIP रोड पर हुई। शुरुआती रिपोर्ट में अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने कथित तौर पर कार चला रहे तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा का नाम जोड़ दिया। पुलिस और बचाव पक्ष की सफाईकानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि FIR में आरोपी का नाम इसलिए नहीं था क्योंकि उस समय यह स्पष्ट नहीं था कि कार किसने चलाई। वहीं, बचाव पक्ष का कहना है कि कार वास्तव में शिवम नहीं चला रहे थे, बल्कि उनके ड्राइवर के हाथ में थी। हादसे का विवरणबताया जा रहा है कि शिवम मिश्रा VIP रोड पर अपनी लैंबॉर्गिनी में घूम रहे थे, पीछे उनकी सुरक्षा के लिए बाउंसर की गाड़ी थी। रेव 3 मॉल के पास कार अचानक बेकाबू हो गई और पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी। इसके बाद बाइक औ...
धागा कारोबारी से 20 लाख की वसूली का आरोप, मेरठ में दो दरोगा फरार
State, Uttar Pradesh

धागा कारोबारी से 20 लाख की वसूली का आरोप, मेरठ में दो दरोगा फरार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस विभाग की छवि को धक्का देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। लोहियानगर थाने में तैनात दो दरोगाओं पर धागा कारोबारी का अपहरण कर उससे 20 लाख रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद कराई गई गोपनीय जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जांच के दौरान 15 लाख रुपये बरामद होने के बाद दोनों आरोपी दरोगा फरार हो गए हैं। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित कारोबारी राशिक, निवासी लिसाड़ी गेट, पेशे से धागा कारोबारी है। उसका मेरठ के साथ-साथ दुबई में भी प्रॉपर्टी और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का व्यवसाय बताया जा रहा है। हाल ही में जमीन बिक्री से उसे बड़ी रकम प्राप्त हुई थी, जिसकी भनक लगते ही पुलिस के एक मुखबिर ने उसे निशाना बनाया और दो दरोगाओं के साथ मिलकर वसूली की साजिश रच डाली। 2023 बैच के दरोगाओं पर आरोप बताया जा रहा है कि आरोपी ...
पति का झगड़ा सुलझाने गए दरोगा पर पत्नी से आपत्तिजनक संबंध का आरोप, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी
State, Uttar Pradesh

पति का झगड़ा सुलझाने गए दरोगा पर पत्नी से आपत्तिजनक संबंध का आरोप, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना में तैनात दरोगा अखिलेश यादव पर एक शख्स अरुण कुमार ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि परिवारिक विवाद सुलझाने के लिए घर गए दरोगा ने महिला से आपत्तिजनक संबंध बना लिए और अब फर्जी लूट व डकैती के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। अरुण कुमार ने एसपी बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब एक साल पहले पत्नी से विवाद के लिए उसने थाने में शिकायत दी थी। जांच के लिए थाने के एसआई अखिलेश यादव उनके घर पहुंचे और पत्नी को नौकरी दिलाने और गाड़ी चलवाने का झांसा देकर भरोसे में लिया। धीरे-धीरे पत्नी और दरोगा के बीच फोन पर बातचीत और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पीड़ित पति के अनुसार, लगभग पांच महीने पहले दरोगा ने पत्नी को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ननद के विरोध के बावजूद आधे घंटे तक ले गया। इ...
मेरठ में लेडी कॉन्‍स्‍टेबल का ‘फिल्‍मी ड्रॉमा’, हिस्ट्रीशीटर संग भागने का खुलासा
State, Uttar Pradesh

मेरठ में लेडी कॉन्‍स्‍टेबल का ‘फिल्‍मी ड्रॉमा’, हिस्ट्रीशीटर संग भागने का खुलासा

मेरठ के बहसूमा इलाके में शनिवार शाम ऐसा घटनाक्रम हुआ कि पूरे गांव में सनसनी फैल गई। 25 वर्षीय महिला सिपाही की शादी की बारात घरवालों के इंतजार में थी, लेकिन हल्दी और मेहंदी की रस्मों के बाद वह अचानक लापता हो गई। शुरुआती खबरों में कहा गया कि उसे हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान ने अपहरण कर लिया है। पुलिस की जांच और रोमांचक ट्विस्ट मेरठ पुलिस ने महिला सिपाही की तलाश शुरू की और आठ घंटे के भीतर बक्सर इलाके से बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि महिला सिपाही ने अपहरण नहीं बल्कि अपनी मर्जी से हिस्ट्रीशीटर के साथ जाना तय किया था। उसने अपने परिवार को पहले ही फोन कर सूचित किया था कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से जा रही है। सिपाही और हिस्ट्रीशीटर के बीच जान-पहचान महिला सिपाही और हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान पहले से परिचित थे। ढिकोली गांव में सिपाही की बुआ रहती हैं, जहां आने-जाने के दौरान उनकी मुलाकात अंकित स...
ग्रेटर नोएडा में पहली बार ग्रुप हाउसिंग योजना, 10 हजार फ्लैट्स की तैयारी
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में पहली बार ग्रुप हाउसिंग योजना, 10 हजार फ्लैट्स की तैयारी

ग्रेटर नोएडा में दिल्ली–मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के तहत विकसित इंटिग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप (IITGNL) में पहली बार ग्रुप हाउसिंग योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत चार बड़े भूखंडों पर बहुमंजिला आवासीय सोसायटियों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें करीब 10 हजार फ्लैट्स खरीदारों के लिए उपलब्ध होंगे। खासियत – लिव–वर्क–प्ले कॉन्सेप्ट टाउनशिप का लिव–वर्क–प्ले कॉन्सेप्ट इसे विशेष बनाता है। इसका मतलब है कि घर, काम और बाजार सब कुछ एक ही परिसर में होगा। इससे कर्मचारियों को लंबा सफर तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और “वॉक टू वर्क” की सोच हकीकत में बदल जाएगी। औद्योगिक गतिविधियां और बढ़ती आवासीय मांग IITGNL टाउनशिप में अब तक 26 से अधिक बड़ी कंपनियों ने निवेश किया है। यहां काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आवासीय मांग को देखते हुए प्राधिकरण ने पहली बार इस ...
यूपी में सपा–कांग्रेस का प्लान B: क्या हिंदू वोटों को बांटकर भाजपा को रोकने की तैयारी?
Politics, State, Uttar Pradesh

यूपी में सपा–कांग्रेस का प्लान B: क्या हिंदू वोटों को बांटकर भाजपा को रोकने की तैयारी?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक हलकों में सपा और कांग्रेस की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा के पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ का कहना है कि विपक्ष का लक्ष्य योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा के पक्ष में एकजुट हिंदू वोटों को बांटकर चुनावी लाभ उठाना है। विपक्ष की कथित योजना भाजपा के पूर्व विधायक के अनुसार, सपा और कांग्रेस प्लान B के तहत आपस में दुश्मनी दिखाकर अलग-अलग चुनाव लड़ सकते हैं। इसके लिए दोनों दल सवर्ण, पिछड़े और दलित उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे ताकि एनडीए और भाजपा के उम्मीदवारों की राह कठिन हो। खासकर कांग्रेस सवर्ण उम्मीदवारों के माध्यम से भाजपा को नुकसान पहुंचाकर सपा की मदद करने की कोशिश कर सकती है। इस रणनीति का लंबी अवधि का उद्देश्य 2029 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के लिए जमीन तैयार करना ब...
यूपी बजट सत्र: हंगामा कर रहे सपा विधायकों पर भड़कीं राज्यपाल आनंदी बेन, सीएम योगी हंसते हुए थपथपाए मेज
State, Uttar Pradesh

यूपी बजट सत्र: हंगामा कर रहे सपा विधायकों पर भड़कीं राज्यपाल आनंदी बेन, सीएम योगी हंसते हुए थपथपाए मेज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र 2026-27 का पहला दिन मंगलवार को यादगार रहा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के दौरान सपा और कांग्रेस के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की, जिससे राज्यपाल खासी नाराज हो गईं। उन्होंने सदन में कहा,"आप लोगों के समय में यह जीरो था जीरो। पांच-सात सालों से आप लोग बस हंगामा ही कर रहे हैं। आगे भी आपका जीरो ही रहने वाला है।" सदन का नजारा राज्यपाल के इस कथन पर बगल में बैठे अध्यक्ष सतीश महाना जोर-जोर से हंस पड़े, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सत्ता पक्ष के मंत्री तथा विधायक मेज थपथपाने लगे। इस दौरान राज्यपाल यूपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाती रहीं, लेकिन विपक्ष के हंगामे ने माहौल गरम कर दिया। प्रदर्शन और मुद्दे बजट सत्र शुरू होने से पहले ही सपा और कांग्रेस के विधायक एसआईआर में फॉर्म 7 के दुरुपयोग, वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़, किसानों की बदहाली, ...
गाजियाबाद बना जनवरी में देश का सबसे प्रदूषित शहर, सांस लेना हुआ मुश्किल
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद बना जनवरी में देश का सबसे प्रदूषित शहर, सांस लेना हुआ मुश्किल

गाजियाबाद: जनवरी का महीना गाजियाबाद और पूरे एनसीआर के लिए वायु प्रदूषण के मामले में बेहद चिंताजनक रहा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में गाजियाबाद पूरे देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। महीने के 16 दिन हवा बहुत खराब और 2 दिन गंभीर श्रेणी में दर्ज किए गए। सर्दियों की ठंड, धुंध और हवा की धीमी गति ने हालात और बिगाड़ दिए। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के अनुसार, ठंडी हवा में प्रदूषक कण वातावरण में फंस जाते हैं, जिससे गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम लगातार प्रदूषण की सूची में शीर्ष पर बने रहते हैं। जनवरी में केवल एक ही दिन हवा की गुणवत्ता मॉडरेट श्रेणी में रही। प्रदूषण से स्वास्थ्य पर असर विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार खराब हवा का असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की समस्याओं वाले लोगों की सेहत पर गंभीर रूप से पड़ रहा है। नगर निगम की योजन...